ऑटो न्यूज़

Ather का नया स्कूटर सिंगल चार्ज में चलेगा लंबा, स्पीड की तो टेंशन ही मत लेना

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 5, 2024, 07:42 PM IST

Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 450 Apex 6 जनवरी को लॉन्च हो रहा है। ये कंपनी का सबसे महंगा और सबसे दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। इसके अलावा कंपनी इसे बदली हुई स्टाइल और डिजाइन दे सकती है।

Image

एथर का सबसे महंगा स्कूटर फिलहाल 450एक्स प्रो है और नया मॉडल सबसे महंगा होगा।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एथर 450 एपेक्स लॉन्च को तैयार
  • 6 जनवरी को हटेगा जाएगा पर्दा
  • कंपनी का सबसे महंगा ई-स्कूटर

Ather 450 Apex Electric Scooter: बेंगलुरु के इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप एथर एनर्जी कल यानी 6 जनवरी 2024 को अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 450 एपेक्स लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस ईवी का टीजर जारी करते हुए कुछ समय पहले ही फोटो दिखा दी थी। इस नए ई-स्कूटर के साथ डिजाइन में कुछ बदलाव दिए जा सकते हैं, इससे एथर 450एक्स और 450एस के मुकाबले ये अलग दिखने लगेगी। एथर एनर्जी की मानें तो ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर इस रेंज का सबसे दमदार ईवी होगा। एथर का सबसे महंगा स्कूटर फिलहाल 450एक्स प्रो है और नया मॉडल सबसे महंगा होगा।

ये चीज मिली पहली बार

एथर का ये पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसके साथ क्लियर साइड पैनल्स दिए गए हैं, कंपनी का पहला ईवी सीरीज 1 450 एक्स था। माना जा रहा है कि इसके साथ सबसे दमदार इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी जिसके बाद इसका परफॉर्मेंस जोरदार हो जाएगा। इसकी टॉप स्पीड करीब 100 किमी/घंटा होगी और 3 सेकंड में ये 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पर आपको पहुंचा देगी। कुल मिलाकर अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रफ्तार पसंद करते हैं तो ये दमदार विकल्प है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

एथर का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में करीब 450 किमी तक रेंज के साथ पेश हो सकता है। यहां 3.7 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिलने की संभावना है, इसके अलावा रैप प्लस राइड मोड भी यहां मिल सकता है। पहले से स्कूटर के साथ ईको, राइड और स्पोर्ट मोड्स मिलते हैं। नए रंगों के विकल्प भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं। फिलहाल एथर 450 एपेक्स को सीमित संख्या में उपलब्ध कराया जाएगा और मार्च 2024 से इसकी डिलीवरी ग्राहकों को मिलने लगेगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article