Tata लेकर आ रही है भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, लॉन्च होते ही धमाल मचाएगी Tiago EV

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 06:07 PM IST

Tata Motors बहुत जल्द मार्केट में अपनी सबसे सस्ती कार Tiago का Electric अवतार लॉन्च करने वाली है. इसे पहली बार ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया गया था और ये अब भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनने वाली है.

Tata लेकर आ रही है भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, लॉन्च होते ही धमाल मचाएगी Tiago EV

Tata Tiago Electric: टाटा मोटर्स बहुत जल्द अपने इलेक्ट्रिक वाहन लाइनअप में इजाफा करने वाली है. कंपनी ने हाल में पुष्टि कर दी है कि भारत में टाटा की सबसे सस्ती कार टिआगो का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. माना जा रहा है कि लॉन्च होते ही टाटा टिआगो इलेक्ट्रिक देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक बनेगी. बता दें कि टाटा टिआगो ईवी को पहली बार ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया गया था, लेकिन अब तक इसे लॉन्च नहीं किया जा सका है.  

टिआगो ईवी करेगी बिक्री में जोरदार इजाफा 

फिलहाल टाटा मोटर्स इसकी जगह नैक्सॉन ईवी, टिगोर ईवी देश में बेच रही है. पहले से दमदार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में टिआगो ईवी जोरदार बढ़ोतरी करेगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है. अभी टाटा मोटर्स ने टिआगो इलेक्ट्रिक हैचबैक की कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इतना पता चल चुका है कि ये भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक बनने वाली है. कंपनी आने वाले कुछ साल में करीब 10 इलेक्ट्रिक वाहन भारत में लॉन्च करने का प्लान लेकर चल रही है जिनमें कई किस्म के वाहन शामिल हैं. 

टिआगो ईवी को भी मिलेगी जिपट्रॉन तकनीक? 

टाटा टिआगो इलेक्ट्रिक के साथ भी जिपट्रॉन तकनीक मिलेगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, यही तकनीक नैक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी के साथ कंपनी उपलब्ध करा रही है. दिखने में नई ईवी टिआगो के स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसी ही दिखने वाली है, हालांकि इसे सामान्य से अलग दिखाने के लिए कुछ कॉस्मैटिक बदलाव और ब्लू एक्सेंट कार को मिल सकता है. इसके कई पुर्जे भी टिगोर ईवी से लिए जा सकते हैं क्योंकि बजट में आने वाली कारों में ये दोनों शामिल हैं. 

End of Article