Maruti Suzuki Swift, Dzire और WagonR पर उठाएं 41 हजार तक की छूट का फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2022, 08:02 PM IST

Maruti Suzuki मार्च के महीने में अपने Arena मॉडल लाइन-अप पर 41,000 रुपये तक डिस्काउंट्स और बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है। इन बेनिफिट्स का फायदा कैश डिस्काउंट्स, कॉर्पोरेट बेनिफिट्स और एक्सचेंज ऑफर्स के तौर पर उठाया जा सकता है।

Maruti Suzuki Swift, Dzire और WagonR पर उठाएं 41 हजार तक की छूट का फायदा

Maruti Suzuki मार्च के महीने में अपने Arena मॉडल लाइन-अप पर 41,000 रुपये तक डिस्काउंट्स और बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है। इन बेनिफिट्स का फायदा कैश डिस्काउंट्स, कॉर्पोरेट बेनिफिट्स और एक्सचेंज ऑफर्स के तौर पर उठाया जा सकता है। भले ही कंपनी काफी सारे Arena मॉडल्स पर अट्रैक्टिव डील्स दे रही है। लेकिन, किसी भी मॉडल के CNG वर्जन पर कोई ऑफर ग्राहकों को नहीं दिया जा रहा है। 

Maruti Suzuki WagonR

मारुति सुजुकी ने हाल ही में WagonR को दो नए इंजन, नए फीचर्स और नए कलर ऑप्शन्स के साथ अपडेट किया है। हालांकि, बेनिफिट्स, WagonR के पुराने मॉडल पर दिया जा रहा है। ये 1.0-litre K10 और 1.2-litre K12 इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। WagonR के 1.2-लीटर वेरिएंट्स पर 41,000 रुपये तक और  1.0-लीटर वेरिएंट्स पर 31,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। 

Maruti Suzuki Alto

ये कार सिंगल 796cc इंजन में आती है। साथ ही इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। ग्राहक इस पर 31,000 रुपये तक के बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, बेस STD पर केवल 11 हजार रुपये तक के ही बेनिफिट्स ग्राहकों को मिलेंगे। 

Maruti Suzuki S-Presso

ये कार 1.0-लीटर इंजन के साथ आती है। इसमें मैनुअल और AMT गियरबॉक्स दोनों का ही ऑप्शन मिलता है। इसके सभी मैनुअल वेरिएंट्स पर 31,000 रुपये तक औक AMT वर्जन पर 16,000 रुपये तक बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। 

इसी तरह आपको बता दें कि Maruti Suzuki Swift पर 27,000 रुपये तक, Maruti Suzuki Dzire पर 27,000 रुपये तक, Maruti Suzuki Celerio पर 26,000 रुपये तक और Maruti Suzuki Vitara Brezza पर 22,000 रुपये तक के बेनिफिट्स ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। ऑफर्स की जानकारी ऑटोकार इंडिया से ली गई है। साथ ही आपको बता दें कि अलग-अलग शहर के हिसाब से ऑफर्स में बदलाव संभव है। 

End of Article