नया साल लगते ही बाकी कार कंपनियों की तरह Hyundai ने भी अपनी कारों के दाम बढ़ा दिए हैं। इसमें कंपनी की तीन पॉपुलर SUVs- Venue, Creta और Alcazar भी शामिल हैं। कीमतों बढ़ाने की वजह इनपुट कॉस्ट और ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ना हो सकता है।
Hyundai Venue
इसके बेस E 1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत पहले जैसी ही है। यानी ग्राहक इसे 6.99 लाख रुपये में खरीद पाएंगे। हालांकि, दूसरे पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत 2,100 रुपये तक बढ़ा दी गई है। इसमें 1.2-लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स शामिल हैं। वहीं, डीजल वेरिएंट्स कीमतें 4,100 रुपये तक बढ़ाई गई हैं। केवल बेस डीजल SX ट्रीम की कीमत नहीं बढ़ाई गई है। इस कार के लिए अब प्राइस रेंज 6.99 लाख से लेकर 11.71 लाख रुपये तक हो गई है।
Hyundai Creta
पिछले महीने की तुलना में सभी पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स की कीमत अब 7,000 रुपये तक बढ़ा दी गई हैं। टॉप एंड 1.4-लीटर पेट्रोल DCT की कीमत अब 17.94 लाख रुपये और डीजल AT वर्जन की कीमत 17.85 लाख रुपये हो गई है। इस कार के लिए अब प्राइस रेंज 10.23 लाख से लेकर 17.94 लाख रुपये तक हो गई है।
Hyundai Alcazar
Alcazar के पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत 14,000 रुपये तक बढ़ा दी गई है। वहीं, बेस डीजल वेरिएंट की कीमत में 22,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि, Platinum और Signature AT 6 सीटर वेरिएंट्स की कीमत पहले जैसी ही बनी हुई है। इस कार के लिए अब प्राइस रेंज 16.34 लाख से लेकर 19.99 लाख रुपये हो गई है।
आपको बता दें Hyundai की हैचबैक कारें भी अब महंगी हो गई हैं। Hyundai i20 की कीमत 6,800 रुपये तक बढ़ गईं हैं। इसी तरह Santro की कीमत वेरिएंट्स के हिसाब से 10,000 रुपये से लेकर 17,400 रुपये तक बढ़ गई है। साथ ही Aura और Verna की कीमत अब क्रमश: 7,300 रुपये और 4,000 रुपये तक बढ़ गई है। ऊपर बताई गई सभी कीमतें एक्सशोरूम कीमतें हैं और ऑटोकारइंडिया से ली गईं हैं।
