KTM की ये एडवेंचर बाइक भारत में फ्रेश लुक के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2022, 07:37 PM IST

KTM इंडिया ने 2022 KTM 250 Adventure को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की कीमत 2,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इस नई बाइक को दो नए कलर और अपडेटेड ग्राफिक्स के साथ उतारा गया है।

KTM की ये एडवेंचर बाइक भारत में फ्रेश लुक के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

KTM इंडिया ने 2022 KTM 250 Adventure को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की कीमत 2,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इस नई बाइक को दो नए कलर और अपडेटेड ग्राफिक्स के साथ उतारा गया है। सभी डीलरशिप पर नई 250 Adventure के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। 

इस बाइक को इलेक्ट्रिक ऑरेंज और फैक्ट्री रेसिंग ब्लू वाले दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। बाइक में नए पेंट ऑप्शन के साथ रिडिजाइन्ड ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। इसे इस एडवेंचर बाइक को फ्रेश लुक मिल रहा है। इन दो कॉस्मेटिक बदलावों के अलावा पूरी बाइक पिछले मॉडल की ही तरह है। 

इस एंट्री-लेवल एडवेंचर बाइक में लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर 248cc यूनिट दिया गया है। ये इंजन 9000rpm पर 29.6bhp का पावर और 7500rpm पर 24Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 

इस बाइक में राइडर्स को 200mm की ग्राउंड क्लियरेंस मिलेगी। ब्रेकिंग की बात करें तो इसके फ्रंट में 320mm सिंगल डिस्क और रियर में 230mm यूनिट दिया गया है। इस बाइक में ऑफ-रोड मोड के साथ डुअल-चैनल ABS दिया गया है। जो रियर व्हील के ABS को टेम्परेरी तौर पर ऑफ कर देता है, जिससे व्हील स्लाइड हो पाता है। 

नई बाइक के डिजाइन और फीचर की बात करें तो इसमें इसे पहले जैसा ही रखा गया है। ये 390 Adventure से इंस्पायर्ड है। इसमें 14.5-लीटर फ्यूल टैंक, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, लार्ज कुशन सीट और LED लाइटिंग मिलती है। यहां इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए TFT डिस्प्ले दिया गया है। 
 

End of Article