Tata की इन कारों के CNG वेरिएंट्स भारत में 19 जनवरी को होने वाले हैं लॉन्च, जानें डिटेल

ऑटो
साकेत सिंह बघेल
Updated Jan 08, 2022 | 19:46 IST

Tata मोटर्स ने ये आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि Tiago और Tigor के CNG पावर्ड कारें 19 जनवरी को लॉन्च की जाएंगी। साथ ही आपको बता दें देशभर के टाटा मोटर्स डीलरशिप्स पर Tata Tiago और Tata Tigor के CNG वेरिएंट्स के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।

Tata Tiago
Photo Credit- Tata 
मुख्य बातें
  • Tata Tiago और Tata Tigor दोनों ही 1.2-लीटर नैचुरली एस्पायरेटेड इंजन के साथ आना जारी रहेंगी
  • स्टैंडर्ड तौर पर ये इंजन 84.82bhp का पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है
  • देश में पिछले साल अप्रैल से लेकर नवंबर तक 1.36 लाख CNG कारों की बिक्री हुई थी

Tata मोटर्स ने ये आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि Tiago और Tigor के CNG पावर्ड कारें 19 जनवरी को लॉन्च की जाएंगी। साथ ही आपको बता दें देशभर के टाटा मोटर्स डीलरशिप्स पर Tata Tiago और Tata Tigor के CNG वेरिएंट्स के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। 

Tata Tiago और Tata Tigor दोनों ही 1.2-लीटर नैचुरली एस्पायरेटेड इंजन के साथ आना जारी रहेंगी। हालांकि, CNG में चलने के लिए कुछ बदलाव जरूर किए जाएंगे। स्टैंडर्ड तौर पर ये इंजन 84.82bhp का पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि, CNG में कम पावर और टॉर्क मिलने की उम्मीद है। 

लॉन्च हुई ये नई इलेक्ट्रिक सुपरबाइक, टॉप स्पीड-273km/h, 3 सेकेंड में जाती है 0 से 100

मौजूदा वक्त में Tata Tiago और Tata Tigor के पेट्रोल वेरिएंट्स में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, CNG वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलने की उम्मीद है। 

उम्मीद की जा रही है कि टाटा मोटर्स जल्द ही Tata Punch SUV और Tata Altroz का भी CNG पावर्ड वेरिएंट्स निकाल सकती है। क्योंकि, इनमें भी Tata Tiago और Tata Tigor वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पायरेटेड इंजन ही मिलता है। 

टाटा मोटर्स द्वारा भारत में CNG पावर्ड व्हीकल पेश करने की बड़ी वजह देश में सीएनजी से चलने वाले व्हीकल की डिमांड तेजी से बढ़ना है। डिमांड बढ़ने की वजह ये है कि ये पर्यावरण के कम नुकसानदायक होते हैं और पेट्रोल वेरिएंट्स की तुलना में सस्ते पड़ते हैं। नंबर्स की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले साल अप्रैल से लेकर नवंबर तक 1.36 लाख CNG कारों की बिक्री हुई थी। 

Santro से लेकर Creta तक, नए साल में इतनी महंगी हो गईं अपकी चहेती Hyundai कारें

भारतीय बाजार में Tata Tigor के CNG वेरिएंट का मुकाबला Hyundai Aura के साथ होगा। वहीं, Tata Tiago का CNG वेरिएंट बाजार में Maruti Suzuki Wagon R और Hyundai Santro के CNG वेरिएंट्स से करेगा। 

अगली खबर