ऑटो न्यूज़

Renault Duster धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार, जानिए कैसे होंगे फीचर्स और कितनी हो सकती है कीमत

नई Renault Duster की वापसी भारतीय SUV बाजार के लिए काफी दिलचस्प और खास मानी जा रही है। बेहतर डिजाइन, आधुनिक टेक्नोलॉजी और मजबूत इंजन विकल्पों के साथ यह SUV ग्राहकों के लिए एक नया और आकर्षक विकल्प बन सकती है।

Image

कल लॉन्च होगी नई Renault Duster (Photo: Renaul)

कार निर्माता कंपनी Renault भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर SUV Renault Duster का नया जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने जा रही है। यह SUV 17 मार्च को भारत में लॉन्च होगी और इसे मिड-साइज SUV सेगमेंट में मजबूत दावेदार माना जा रहा है। नई डस्टर को खास तौर पर Hyundai Creta जैसी पॉपुलर गाड़ियों को टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है। नई डस्टर की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं, कल इस मिड-साइज एसयूवी की कीमत को लेकर एलान होगा।

कैसा होगा डिजाइन और फीचर्स

नई डस्टर पहले की तुलना में पूरी तरह नए डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स के साथ आएगी। कंपनी ने इसके एक्सटीरियर को ज्यादा बोल्ड और मजबूत लुक देने की कोशिश की है, जिससे यह SUV पहले से ज्यादा आकर्षक दिखाई देती है। साथ ही इसके केबिन में भी कई नए टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए गए हैं, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस अधिक आरामदायक और स्मार्ट बनेगा।

कई पावरट्रेन ऑप्शन

इंजन विकल्पों की बात करें तो नई डस्टर में कई पावरट्रेन ऑप्शन मिलने की संभावना है। इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का विकल्प भी दिया जा सकता है। इससे यह SUV बेहतर परफॉर्मेंस और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी देगी। भविष्य में भारत में हाइब्रिड वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है, जो पर्यावरण के लिहाज से ज्यादा बेहतर माना जाता है।

कितनी हो सकती है कीमत

कीमत की बात करें तो इस SUV की शुरुआती कीमत लगभग 9 लाख से 10 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास होने की उम्मीद है। इस कीमत पर लॉन्च होने पर यह भारत के लोकप्रिय मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकती है।

किन कारों से होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद नई डस्टर का मुकाबला Kia Seltos, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Honda Elevate और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी गाड़ियों से भी होगा। मिड-साइज SUV सेगमेंट भारत में काफी प्रतिस्पर्धी है, इसलिए नई डस्टर के फीचर्स और कीमत इसकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article