ऑटो न्यूज़

जनवरी 2026 में सबसे ज्यादा बिकी ये कारें, जो आप सोच रहे वो नहीं; इस गाड़ी ने जमाई मार्केट में धाक

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए नए साल का शुरुआती महीना बेहद खास रहा। जनवरी 2026 में कारों की बिक्री तेजी से बढ़ी। मार्केट में टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी जैसी टॉप कंपनियों के बीच तगड़ा मुकाबला जारी है। बीते महीने मारुति सुजुकी की कुल 6 कारें टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कार की लिस्ट में शामिल रहीं, तो टाटा मोटर्स की गाड़ियों के लिए भी नेक्स्ट लेवल क्रेज रहा।

Best Selling Cars

जनवरी में सबसे ज्यादा बिकीं ये गाड़ियां (Photo: Brands)

Top 10 Best-Selling Cars in January 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए साल 2026 की शुरुआत बेहद उत्साहजनक रही है। जनवरी 2026 में कारों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया है। इस महीने के सेल्स डेटा से पता चलता है कि भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी (SUV) का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी जैसी दिग्गज कंपनियों के बीच वर्चस्व की जंग तेज हो गई है। बीते महीने टाटा मोटर्स की बादशाहत मार्केट में बरकरार रही और कंपनी की कार देश की नंबर-1 बेस्ट सेलिंग कार बनी।

टाटा मोटर्स ने जमाई मार्केट में धाक

जनवरी 2026 में Tata Nexon (ICE और EV दोनों मिलाकर) देश की नंबर-1 बेस्ट सेलिंग कार बनकर उभरी है। नेक्सन ने 23,365 यूनिट्स की बिक्री के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही नेक्सन ने 10 लाख यूनिट की Cumulative Sales का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार कर लिया है। टाटा की ही Tata Punch ने भी अपना अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 19,257 यूनिट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। पंच की सफलता का श्रेय कंपनी के हाल ही में पेश फेसलिफ्ट मॉडल और इलेक्ट्रिक अवतार को जाता है।

मारुति सुजुकी का दबदबा भी बरकरार

बेस्ट सेलिंग कार को लेकर लिस्ट में सबसे आगे टाटा की गाड़ी का नाम शामिल रहा, लेकिन मारुति सुजुकी का दबदबा भी बरकरार बना हुआ है। टॉप-10 की लिस्ट में मारुति सुजुकी के सबसे ज्यादा कारें 6 मॉडल शामिल रहीं। जनवरी की बेस्ट-सेलिंग कार में Maruti Suzuki Dzire19,629 यूनिट्स के साथ दूसरे पायदान पर रही। इसके अलावा, बीते महीने मारुति की Ertiga की 17,892 यूनिट, Swift की 17,806 यूनिट, Brezza की 17,486 यूनिट और Baleno की 16,782 यूनिट बिकीं, जिन्होंने इस लिस्ट में क्रमश: पांचवे, छठे, सातवें और आठवें स्थान पर अपनी जगह बनाई। इसके अलावा, मारुति की नई मिड-साइज एसयूवी Victoris ने 15,240 यूनिट्स की बिक्री के साथ 10वीं रैंकिंग टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। यानी

Hyundai और Mahindra ने किया कमाल

मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Creta 17,921 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही। कॉम्पिटिशन बढ़ने के बावजूद क्रेटा की ब्रांड वैल्यू और इसके नए इलेक्ट्रिक वेरिएंट ने इसे लिस्ट में बनाए रखा है। वहीं, महिंद्रा की Scorpio (क्लासिक और N) ने 15,542 यूनिट्स के साथ नौवां स्थान हासिल किया। महिंद्रा की Scorpio को ग्रामीण और शहरी दोनों ग्राहक खूब पसंद करते हैं।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article