ऑटो न्यूज़

2026 Hyundai Exter Facelift: इन खूबियों और बदलावों के साथ आ सकता है नया फेसलिफ्ट मॉडल

हुंडई मोटर इंडिया अपनी पॉपुलर माइक्रो SUV Exter को 2026 में नए फेसलिफ्ट अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। इस अपडेटेड मॉडल से फ्रेश डिजाइन, ज्यादा एडवांस फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी की उम्मीद की जा रही है, जिससे यह सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत कर सकती है।

2026 Hyundai Exter Facelift

2026 Hyundai Exter Facelift (Photo: hyundai)

हुंडई मोटर इंडिया अपने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में जोरदार वापसी के लिए 2026 Hyundai Exter Facelift को तैयार कर रही है, जिसे इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह अपडेटेड मॉडल मौजूदा Exter की पहचान को बनाए रखते हुए कुछ बड़े और महत्वपूर्ण डिजाइन और फीचर अपग्रेड्स के साथ आएगा, जिससे यह सेगमेंट में अपनी प्रतिस्पर्धा को और मजबूत करेगा। आइए जानते हैं कि 2026 Hyundai Exter Facelift को कंपनी कौन-से नए बदलावों के साथ पेश कर सकती है।

रीफ्रेश्ड फेसलिफ्टेड लुक

नेक्स्ट-जन Exter में एक रीफ्रेश्ड फेसलिफ्टेड लुक देखने को मिल सकता है, जिसमें फ्रंट ग्रिल और बम्पर का डिजाइन थोड़ा नया रखा जाएगा, ताकि यह और मॉडर्न और आकर्षक दिखे। इसके साथ ही नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड टेललैंप डिजाइन की उम्मीद भी जताई जा रही है, जो SUV के स्टाइल को एक नया लुक देंगे। बड़ी बात यह है कि यह फेसलिफ्ट मॉडल मौजूदा बॉक्सी और उभरे हुए डिजाइन को बनाए रखेगा, जिससे यह अपने मौजूदा कस्टमर्स को भी प्रभावित करेगा। स्प्लिट-स्टाइल हेडलैम्प सेट-अप और H-शेप सिग्नेचर एलईडी DRLs को भी अब तक कई स्पाई शॉट्स में देखा गया है, जबकि सामने और पीछे के बम्पर तथा ग्रिल में मामूली बदलाव दिखाई दे रहे हैं।

इंटीरियर और फीचर अपडेट्स

इंटीरियर में बदलाव कम रहने की संभावना है, लेकिन अंदरूनी फीचर्स पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। Hyundai Exter Facelift में नेक्स्ट-जन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के अलावा एक बड़ा 12.9-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले और 9.9-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है, जो इसे इस सेगमेंट की एक लीडिंग तकनीकी कार बना सकता है। यह सिस्टम Android Auto OS के साथ आएगा और OTA मैप अपडेट तथा थर्ड-पार्टी ऐप इंटीग्रेशन को सपोर्ट करेगा।

दूसरे फीचर्स की बात करें तो ड्यूल-पेन सनरूफ, ड्राइवर आर्मरेस्ट, स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीट्स और बेहतर सीट कुशनिंग जैसे एलीमेंट्स जोड़े जा सकते हैं। इससे SUV का केबिन एक्सपीरियंस और भी प्रीमियम लगेगा।

इंजन और पावरट्रेन

जहां तक पावरट्रेन का सवाल है, 2026 Exter Facelift में मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (लगभग 82 bhp) के साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन के विकल्प जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा CNG वेरिएंट भी अपडेटेड मॉडल में बनाए रखने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा, CNG-AMT कॉम्बिनेशन भी पेश किया जा सकता है।

यह एसयूवी क्यों है खास

Hyundai Exter ने अपने लॉन्च के बाद से भारतीय बाजार में Tata Punch और Nissan Magnite जैसे मॉडलों के साथ प्रतिस्पर्धा में अच्छी खासी पहचान बनाई है। 2026 के Facelift अपडेट के साथ, हुंडई उम्मीद करती है कि यह SUV बेहतर टेक्नोलॉजी, कनेक्टिविटी और मॉडर्न डिजाइन के साथ सेगमेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करेगी।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article