ऑटो न्यूज़

2024 TVS Apache RTR 160 4V भारत में लॉन्च, कीमत और फीचर्स दोनों धांसू

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 11, 2023, 08:54 PM IST

TVS Motor Company ने भारत में 2024 Apache RTR 160 4V लॉन्च कर दी है। इस नई मोटरसाइकिल की एक्सशोरूम कीमत 1.35 लाख रुपये है और कीमत के हिसाब से इसे कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

Image

लुक और स्टाइल के मामले में ये लगभग पुराने मॉडल जैसी ही है, लेकिन दिखने में जोरदार है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी
  • 2024 मॉडल बाइक भारत में लॉन्च
  • 1.35 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत

2024 TVS Apache RTR 160 4V: टीवीएस मोटर कंपनी ने 2024 अपाचे आरटीआर 160 4वी भारत में लॉन्च कर दी है जिसे मोटोसोल 2023 मोटरसाइकिल एंड म्यूजिक फेस्टिवल में लॉन्च किया गया है। 2024 टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी की एक्सशोरूम कीमत 1.35 लाख रुपये रखी गई है। नई बाइक को कई बदलावों के साथ लॉन्च किया गया है जिनमें दो नए रंगों के अलावा डुअल चैनल एबीएस, रियर लिफ्ट प्रोटैक्शन और पिछले पहिये में बड़ा 240 मिमी डिस्क ब्रेक शामिल हैं। लुक और स्टाइल के मामले में ये लगभग पुराने मॉडल जैसी ही है, लेकिन दिखने में जोरदार है।

कितना दमदार है इंजन

नई अपाचे आरटीआर 160 4वी के अपडेटेड मॉडल को दो नए रंगों - लाइटनिंग ब्लू और मैट ब्लैक में पेश किया गया है। यहां तीन राइडिंग मोड्स के साथ स्मार्टकनेक्ट ब्लूटूथ सिस्टम मिला है जो वॉइस असिस्ट सपोर्ट करता है। बाइक को 160 सीसी का सिंगल-सिलेंडर एयर और ऑयल कूल्ड इंजल मिला है, ये इंजन 8000 आरपीएम पर 17.3 बीएचपी ताकत और 6500 आरपीएम पर 14.8 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

आरामदायक हैं सस्पेंशन

नई बाइक के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं जो काफी आरामयदायक यात्रा कराते हैं। कंपनी ने नई 2024 अपाचे आरटीआर 160 4वी की बुकिंग भारतीय मार्केट में शुरू कर दी है और इसमें दिलचस्पी रखने वाले टीवीएस शोरूम जाकर बुकिंग कर सकते हैं। देश में नई बाइक का मुकाबला हीरो एक्सट्रीम 160आर 4वी, होंडा सीबी हॉर्नेट 2.0 और बजाज पल्सर एन160 जैसी अन्य कई बाइक्स से शुरू हो गया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article