ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki Stock Clearance Offer: इसी महीने खरीद पर बचा सकते हैं 2.30 लाख रुपये

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 12, 2023, 12:26 PM IST

मारुति सुजुकी ने जनवरी 2024 से कारों की कीमत बढ़ाने से पहले ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट दिया है। ग्राहक अगर इसी महीने कंपनी की चुनिंदा कारें खरीदते हैं तो 2.30 लाख रुपये तक बचा सकते हैं।

Image

बेहद तेजी से पॉपुलर हो रही फ्रॉन्क्स पर भी 40,000 रुपये तक लाभ उठाया जा सकता है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी की स्टॉक क्लियरेंस डील
  • इसी महीने कार खरीदने पर बंपर लाभ
  • 2.30 लाख रुपये तक बचा पाएंगे ग्राहक

Maruti Suzuki Bumper Discount: मारुति सुजुकी ने जनवरी 2024 से कीमत बढ़ाने से पहले ग्राहकों को सुनहरा मौका दिया है। यहां फ्रॉन्क्स और जिम्नी जैसी कारों पर ग्राहक इसी महीने खरीद के साथ 2.30 लाख रुपये तक बचत कर सकते हैं। इनमें से मारुति सुजुकी जिम्नी पर जहां 2.30 लाख रुपये तक छूट मिल रही है, वहीं बेहद तेजी से पॉपुलर हो रही फ्रॉन्क्स पर भी 40,000 रुपये तक लाभ उठाया जा सकता है। कुल मिलाकर ग्राहक इसी महीने नई मारुति सुजुकी जिम्नी या फ्रॉन्क्स की खरीद पर स्टॉक क्लियरेंस सेल का फायदा उठा सकते हैं।

जनवरी से महंगी होंगी कारें

मारुति सुजुकी इंडिया ने समग्र मुद्रास्फीति तथा बढ़ी हुई जिंस दरों के कारण लागत दबाव का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि वह जनवरी 2024 में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी कम कीमत की छोटी कार ऑल्टो से लेकर मल्टी-यूटिलिटी वाहन इनविक्टो तक वाहनों की एक श्रृंखला बेचती है। इनकी कीमत 3.54 लाख रुपये से 28.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। हालांकि, कंपनी ने अब दाम कितने बढ़ाए जाएंगे इसकी कोई जानकारी नहीं दी।

जनवरी 2024 से लागू होंगे नए दाम

मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘कंपनी ने समग्र मुद्रास्फीति और बढ़ी हुई जिंस कीमतों के चलते लागत दबाव में वृद्धि के कारण जनवरी 2024 में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई है।’’ बिक्री के मामले में ये भारतीय मार्केट की सबसे बड़ी कंपनी है और अपनी सस्ती कारों के लिए ही ग्राहकों के बीच पॉपुलर भी है। हालांकि बीते करीब 2 साल से कंपनी की सस्ती कारों के मुकाबले मिड लेवल और महंगी कारों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

ऑडी कारें भी हुईं महंगी

जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भी कच्चे माल की मांग और परिचालन लागत बढ़ने का हवाला देते हुए अगले साल जनवरी से भारत में अपने वाहनों की कीमतें दो प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। मारुति सुजुकी की तरह ऑडी भी कीमत बढ़ाने की घोषणा अभी की है, लेकिन बढ़ी हुई कीमत जनवरी 2024 से लागू की जाएंगी। सिर्फ ये दोनों कंपनियां नहीं, लगभग सभी बड़े वाहन निर्माता अगले महीने के अंत तक वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान कर देंगे। इसके अलावा टाटा, महिंद्रा, ह्यून्दे और मर्सिडीज जैसी कंपनियों ने भी वाहनों की कीमत बढ़ाने की बात साफ कर दी है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article