कृषि

MSP पर होगी सोयाबीन की खरीद, मध्य प्रदेश का प्रस्ताव मंजूर, बोले शिवराज सिंह चौहान

MSP on Soybean: केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि सोयबीन फसल की खरीद एमएसपी पर की जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश के किसान सोयाबीन की एमएसपी से कम कीमत मिलने से चिंतित हैं। किसान के पसीने की पूरी कीमत दी जाएगी।

Image

एमएसपी पर होगी सोयाबीन की खरीद (तस्वीर-Canva)

MSP on Soybean: केंद्र सरकार ने सोयबीन फसल की खरीद MSP पर करने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सोयाबीन की खरीद करेगी। मध्य प्रदेश में सोयाबीन की कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे चली गई हैं। सोयाबीन (पीला) का MSP 2024-25 के लिए 4,892 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। खरीद कृषि मंत्रालय द्वारा लागू मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत की जाएगी।

शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि मध्य प्रदेश के किसान सोयाबीन की MSP से कम कीमत मिलने से चिंतित हैं। हमें कल रात मध्य प्रदेश सरकार से खरीद का प्रस्ताव मिला। हमने इसे मंजूरी दे दी है। मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में सोयाबीन की खरीद भी MSP पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषक समुदाय सरकार की प्राथमिकता है और उनका मानना है कि किसानों की सेवा करना भगवान की पूजा करने के समान है। किसान के पसीने की पूरी कीमत दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इससे पहले केंद्र ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में एमएसपी दर पर सोयाबीन की खरीद की अनुमति दी है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article