कृषि

बिलासपुर में किसानों के लिए खुशखबरी! हिमाचल सरकार ने दी 8.5 करोड़ की सौगात

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बागवानी विभाग की एकीकृत बागवानी विकास परियोजना के तहत 8.5 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना (2025-26) को मंजूरी मिल गई है। इस योजना का उद्देश्य आधुनिक तकनीकों से उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय को दोगुना करना है।

Image

बागवानी उत्पादन।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के लिए बागवानी विभाग की जिलास्तरीय समिति ने एकीकृत बागवानी विकास परियोजना के तहत 8.5 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना (2025-26) को मंजूरी दे दी है।

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में आयोजित जिलास्तरीय मिशन समिति की बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद योजना को मंजूरी दी गई।

हुसैन ने रविवार को बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन्नत तकनीक और आधुनिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से उत्पादन क्षमता और उत्पादकता में वृद्धि कर किसानों की आय दोगुनी करना है।

योजना के तहत बागवानों को पौधरोपण सहायता, जल प्रबंधन सुविधाएं और संरचनात्मक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article