Agra Metro: ताजनगरी आगरा के लिए आज का दिन खास, पीएम नरेंद्र मोदी मेट्रो प्रोजेक्ट की रखेंगे आधारशिला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2020, 06:25 AM IST

पीएम नरेंद्र मोदी आज ताजनगरी आगरा में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट की वर्चुअल तरीके से आधारशिला रखेंगे। इस प्रोजेक्ट से करीब 26 लाख लोगों को सीधा फायदा होगा।

Agra Metro: ताजनगरी आगरा के लिए आज का दिन खास, पीएम नरेंद्र मोदी मेट्रो प्रोजेक्ट की रखेंगे आधारशिला

आगरा। ताजनगरी आगरा के लिए आज का दिन खास है, हो भी क्यों नहीं। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से शहर को मेट्रो परियोजना की सौगात देने जाने रहे हैं। इस तरग से आगरा भी उन शहरों में शामिल हो जाएगा जहां या तो मेट्रो प्रोजेक्ट पहले से हैं या काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट से आगरा की करीब 25 लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ शहर के विकास को गति मिलेगी। यह प्रोजेक्ट सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। आधारशिला रखे जाने के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से जुड़ेंगे। 

पीएम मोदी ने रविवार को ट्वीट किया, 'कल 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे आगरा मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होगा। यह परियोजना दो गलियारों में फैली हुई है। यह परियोजना आगरा के लोगों के लिए 'ईज ऑफ लिविंग' को बढ़ावा देगी और साथ ही इस शहर में आने वाले पर्यटकों को भी इससे लाभ होगा।'

सिविल वर्क की जिम्मेदारी सैम इंडिया को
आगरा मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक सेक्शन के एलिवेटेड सेक्शन के सिविल निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट मेसर्स सैम (इंडिया) बिल्टवेल प्राइवेट लि. को दिया गया है।आगरा मेट्रो रेल परियोजना में कॉरिडोर-1 का डिपो तैयार करने के लिए 9.37 हेक्टेयर जमीन चयनित की गई है। इसमें से 8.09 हेक्टेयर जमीन पीएसी 15 वीं वाहनी और 1.28 हेक्टेयर जमीन मंडलायुक्त कार्यालय की है। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के डिपो के निर्माण कार्य का जिम्मा मेसर्स लीशा इंजीनियर्स प्राइवेट लि. को दिया गया है।
आगरा मेट्रो की खास बातें

  1. पहले चरण में दिसम्बर 2022 तक सिकन्दरा से ताज ईस्ट गेट तक मेट्रो का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
  2. आगरा मेट्रो की कुल लागत (केंद्रीय करों सहित) 8379.62 करोड़ रुपए होगी।
  3. इस सेक्शन में कुल 6 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।
  4. ताज ईस्ट गेट, बसई, फतेहाबाद रोड 3 उपरिगामी मेट्रो स्टेशन बनेंगे
  5. ताज महल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद भूमिगत मेट्रो स्टेशन होंगे
  6. मेट्रो रेल परियोजना से आगरा की 26 लाख से अधिक आबादी को फायदा मिलेगा।
  7. हर साल आगरा आने वाले लगभग 60 लाख पर्यटकों के लिए मेट्रो एक शानदार सेवा होगी।

कहां से कहां तक होगा दूसरा कॉरिडोर
दूसरा कॉरिडोर, आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच निर्मित होगा। इस कॉरिडोर की लंबाई 15.4 किमी. होगी और इसके अंतर्गत कुल 14 स्टेशन होंगे। दूसरे कॉरिडोर में, शहर के आगरा कैंट, सदर बाजार, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरिपर्वत चैराहा, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज क्रासिंग, कमला नगर, रामबाग, फाउंडरी नगर, आगरा मंडी और कालिंदी विहार पर मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!