पंजाब के बरनाला में करवाचौथ पर एक महिला की डीजे पर डांस करते वक्त मौत हो गई। करवा चौथ पर महिलाएं व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। लेकिन उस पति पर क्या बीतती होगी जब करवा चौथ का व्रत खोलने से कुछ मिनट पहले ही व्रती महिला की मृत्यु हो जाए ऐसी ही एक घटना बरनाला के तपा मंडी निवासी तरसेम लाल और उनके परिवार के साथ हुई है। जानकारी के अनुसार, करवा चौथ के दिन तपा मंडी के बाग कॉलोनी निवासी तरसेम लाल की पत्नी 59 वर्षीय आशा रानी की मृत्यु हो गई। वह एक समाज सेवी परिवार से ताल्लुक रखती थीं और अपने घर-परिवार में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही थीं।
करवा चौथ के दिन आशा रानी ने अपने पति तरसेम लाल की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था, वहीं रात को वह अपने पति तरसेम लाल और पोती के साथ एक कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में गई थीं। मृतका आशा रानी अपनी सहेलियों के साथ गानों पर नाचकर खुशियां मना रही थीं। लेकिन नाचते-नाचते उन्हें अचानक दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना का पता चलते ही उनके पति तरसेम लाल ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से शहर में शोक की लहर है, वहीं परिवार अपना दुःख साझा कर रहा है।
गौरतलब है कि मृतका आशा रानी एक समाजसेवी परिवार की महिला थीं, जो हर किसी की मदद के लिए आगे आती थीं और अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रही थीं। इस घटना के बाद परिवार सदमे में है कि करवा चौथ के दिन हुई इस घटना ने खुशी के दिनों में परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। इस मौके पर परिवार के सदस्यों से दुःख साझा करने पहुंचे शहरवासियों ने भी परिवार के साथ अपना दुःख साझा किया।
गौरतलब है कि मृतक आशा रानी को आखिरी बार "मौज मस्तीएं मान, पता नहीं की होना", "कल सुबा नू की होना यार, पता नहीं की होना" "मौज मस्तीएं मान, पता नहीं की होना" पंजाबी गाने पर नाचते हुए देखा गया था। जिसके बाद अगले गाने पर उनकी मौत हो गई। करवा चौथ के दिन आशा रानी की मौत से परिवार सदमे में है।
