दुनिया

भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे शीर्ष अधिकारी को जेलेंस्की ने किया बर्खास्त, पूर्व रक्षा मंत्री ने चुनाव की मांग कर बढ़ाया दबाव

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (NABU) ने कहा कि जांचकर्ताओं ने ऐसे एक समूह की पहचान की है, जिस पर पिछले साल एक बड़े भ्रष्टाचार मामले के आरोपी की जमानत के लिए 15 करोड़ यूक्रेनी रिव्निया (लगभग 34 लाख अमेरिकी डॉलर) की धनराशि को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए जुटाने का संदेह है।

Image

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की।

Photo : AP

Volodymyr Zelenskyy : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोमिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को अपने एक शीर्ष अधिकारी को बर्खास्त कर दिया। जांच अधिकारियों ने राष्ट्रपति कार्यालय में कार्य करने वाले एक डिप्टी प्रमुख को भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया है। यह घटनाऐसे समय आई है जब यूक्रेन के पूर्व रक्षा मंत्री ने देश में चुनाव कराए जाने की मांग की है। इन दिनों यूक्रेन पर रूस के लगातार हमले हो रहे हैं। हालांकि, भ्रष्टाचार की जांच के दायरे में जेलेंस्की नहीं आए हैं लेकिन इस मामले ने उन पर राजनीतिक दबाव बढ़ा दिया है।

अधिकारी पर मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए जुटाने का संदेह

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (NABU) ने कहा कि जांचकर्ताओं ने ऐसे एक समूह की पहचान की है, जिस पर पिछले साल एक बड़े भ्रष्टाचार मामले के आरोपी की जमानत के लिए 15 करोड़ यूक्रेनी रिव्निया (लगभग 34 लाख अमेरिकी डॉलर) की धनराशि को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए जुटाने का संदेह है। यह पुराना मामला सरकारी स्वामित्व वाली परमाणु ऊर्जा कंपनी से जुड़ा था और इसके चलते यूक्रेन के न्याय मंत्री तथा ऊर्जा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था। एजेंसी के मुताबिक, ताजा मामले में संदिग्धों में एक पूर्व सांसद, एक सरकारी बैंक के बोर्ड के अध्यक्ष, बैंक के पर्यवेक्षी बोर्ड के प्रमुख और राष्ट्रपति कार्यालय के एक उप प्रमुख शामिल हैं।

मुद्रास के कार्यालय की तलाशी ली

जेलेंस्की ने जांच पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन एक आदेश जारी कर इरिना मुद्रा को राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख पद से हटा दिया। जांचकर्ताओं ने उन्हें संदिग्ध के रूप में नामित नहीं किया है। सांसद ओलेक्सी होंचारेंको ने कहा कि जांचकर्ताओं ने बुधवार को मुद्रास के कार्यालय की तलाशी ली। जेलेंस्की को अपने करीबी लोगों से जुड़े उच्च-स्तरीय भ्रष्टाचार मामलों की कई जांचों का सामना करना पड़ा है। पिछले साल उनके चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक ने इस्तीफा दिया था और बाद में एक लग्जरी निर्माण परियोजना से जुड़े बड़े भ्रष्टाचार मामले में उन्हें संदिग्ध बनाया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, यह रूस के 2022 के आक्रमण के बाद जेलेंस्की सरकार के सामने आया सबसे बड़ा खतरा था। यूरोपीय संघ ने गहरी जड़ें जमा चुके भ्रष्टाचार को यूक्रेन के यूरोपीय संघ में शामिल होने की राह में आने वाली प्रमुख बाधाओं में से एक बताया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article