दुनिया

कब, कैसे और क्यों सीरिया छोड़कर भागे अपदस्थ राष्ट्रपति बशर असद, रूस का हाथ या फिर जान का डर? खुद बताया

सीरिया के अपदस्थ नेता विद्रोहियों के हमलों के बीच देश छोड़कर भाग गए थे और रूस में शरण ले रखा है। देश छोड़ने के बाद पहली बार असद ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Image

सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद

Photo : AP

सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर असद जो इस समय रूस में मौजूद हैं, सत्ता गंवाने के बाद पहली बार सामने आई है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए देश से भागने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। असद ने एक सोशल पोस्ट में बताया है कि कैसे, कब और क्यों वो सीरिया छोड़ने को मजबूर हुए और रूस के लिए निकले।

देश छोड़ने की योजना नहीं

सीरिया के अपदस्थ नेता बशर असद ने कहा कि एक सप्ताह पहले सरकार के पतन के बाद उनका देश छोड़ने का कोई इरादा नहीं था लेकिन पश्चिमी सीरिया में उनके आधार शिविर पर हमला होने के बाद रूसी सेना ने उन्हें वहां से बाहर निकाल लिया। विद्रोही समूहों द्वारा सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद असद की यह पहली टिप्पणी है।

पहले दश्मिक से निकला फिर देश से

असद ने ‘फेसबुक’ पर एक बयान में कहा कि आठ दिसंबर की सुबह जब विद्रोहियों ने राजधानी पर हमला किया तब उन्होंने दमिश्क छोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि वे रूसी सहयोगियों के साथ समन्वय कर तटीय प्रांत लताकिया में रूसी आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने लड़ाई जारी रखने की योजना बनाई।

रात में रूस के लिए निकले

असद ने कहा कि ड्रोन से रूसी आधार शिविर पर हमला होने के बाद रूसियों ने आठ दिसंबर की रात उन्हें रूस ले जाने का फैसला किया। असद ने कहा कि उन्होंने किसी योजना के तहत देश नहीं छोड़ा जैसा कि पूर्व में बताया जा रहा था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article