Flood in UAE : रेगिस्तान में बाढ़! UAE में हुई इतनी बारिश की टूटा 27 साल का रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 09:10 AM IST

Flood in UAE : रिपोर्टों के मुताबिक इस बाढ़ की वजह से लोग काफी परेशान हैं और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहत एवं बचाव कर्मियों ने कम से कम 870 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। करीब चार हजार लोगों को शारजाह एवं फुजैरा में अस्थाई शिविरों में रखा गया है।

Flood in UAE : रेगिस्तान में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाना किसी अचरज से कम नहीं है लेकिन कुदरत का यह करिश्मा खाड़ी के देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुआ है। यूएई में भारी बारिश और बाढ़ से वहां का जीवन अस्तव्यस्त हो गया। भारी वर्षा के बाद रास अल खैमाह में कई वादिया और एक बांध बह गया। भारी बारिश ने देश के कई हिस्सों को प्रभावित किया है। निवासियों के घर बाढ़ में पूरी तरह डूब गए हैं। लोग बाढ़ के कारण डरे और सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यूएई में 27 साल बाद इस तरह की भीषण बारिश हुई है। देश में लगातार दो दिनों तक बारिश हुई है। फुजैराह बंदरगाह पर रिकॉर्ड 255.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जुलाई महीने में यूएई में इस बार सबसे अधिक बारिश हुई है। 

बाढ़-बारिश से कोई मौत नहीं
रिपोर्टों के मुताबिक इस बाढ़ की वजह से लोग काफी परेशान हैं और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहत एवं बचाव कर्मियों ने कम से कम 870 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। करीब चार हजार लोगों को शारजाह एवं फुजैरा में अस्थाई शिविरों में रखा गया है। राष्ट्रीय आपात संकट एवं आपदा प्रबंधन अथॉरिटी का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो इलाके के 20 होटलों में 1885 लोगों की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ में फंसे लोगों को हर तरह से मदद पहुंचाने के लिए राहत कर्मी 24 घंटे काम पर लगे हैं। हालांकि, बाढ़ और बारिश से देश में किसी की मौत नहीं हुई है। 

End of Article