दुनिया

Venezuela Earthquake Video: दो भूकंप से काराकास एयरपोर्ट पर मचा कोहराम, जान बचाने को भागते दिखे लोग

वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंपों से हर तरफ भारी तबाही का मंजर है। राजधानी कराकास में इमारतें गिरीं, एयरपोर्ट क्षतिग्रस्त हुआ और हजारों लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। देखें भूकंप के समय एयरपोर्ट के अंदर कैसा मंजर था।

Venezuela Earthquakes: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला आज एक के बाद एक भीषण भूकंप से दहल गया। वेनेजुएला में अभी बुधवार की शाम है और शाम के समय आए इस भूकंप के कारण पूरे देश में भीषण तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। राजधानी कराकास में कई बिल्डिंगें गिर गई हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस भूकंप में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है।

अमेरिकी भूविज्ञान सर्वे (USGS) के मुताबिक पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था और यह भूकंप कॉम्युनिटी ऑफ मोरोन के पश्चिम में आया। यह हिस्सा देश के कैरेबियाई तट से लगा हुआ है और इसका एपी सेंटर राजधानी काराकस से 168 किमी पश्चिम में आया। 7.1 तीव्रता के इस भूकंप ने यहां भारी तबाही मचाई क्योंकि यह सतह से मात्र 13 किमी की गहराई में आया था।

इसके बाद वेनेजुएला ने भूकंप का दूसरा, और भी शक्तिशाली भूकंप झेला। USGS के मुताबिक दूसरे भूकंप 7.5 तीव्रता का था, जो पहले भूकंप के कुछ ही मिनट बाद आया। यह भूकंप पहले भूकंप से ज्यादा शक्तिशाली होने के साथ ही घातक भी साबित हुआ है, क्योंकि यह सतह से सिर्फ 10 किमी की गहराई में आया था। इसका एपीसेंटर मोरोन के दक्षिण-पश्चिम में 16 किमी दूर था।

इन दो शक्तिशाली भूकंप के चलते काराकास/Maiquetía airport के सिमोन बोलिवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Simón Bolívar International Airport) को भारी नुकसान पहुंचा है। यहां से हवाई उड़ानों को फिलहाल रोक दिया गया है। भूकंप के समय एयरपोर्ट के अंदर लगे CCTV में वहां की भयावह तस्वीरें कैद हुई हैं, जो आप ऊपर वीडियो में देख सकते हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article