दुनिया

वेनेजुएला भूकंप: दो शक्तिशाली झटकों से मची तबाही, कराकस में गिरी इमारतें; सुनामी का अलर्ट जारी

वेनेजुएला में गुरुवार तड़के 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे राजधानी कराकस समेत कई इलाकों में इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। भूकंप के बाद प्यूर्टो रिको और वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी अलर्ट भी जारी किया गया।

Image

Earthquake

Japan and Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में लगातार दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने भारी तबाही मचा दी। जिसके कारण राजधानी कराकस में इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। जिससे लोग दहशत में आकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से देश के प्रमुख सिमोन बोलिवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी काफी नुकसान पहुंचा, जिसके बाद एहतियातन उड़ान सेवाएं कुछ समय के लिए रोक दी गईं। राहत और जांच कार्य जारी है। भूकंप के इन बड़े झटकों के बाद आफ्टरशॉक (भूकंप के बाद आने वाले झटके) की भी आशंका जताई गई है। साथ ही सुनामी को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

वेनेजुएला में आए भूकंप की तीव्रता

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, बुधवार (स्थानीय समयानुसार) वेनेजुएला में पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का आया। जिसका केंद्र कैरेबियन तट पर स्थित मोरोन शहर के पास 13 किलोमीटर की गहराई में था। इसके कुछ ही मिनट बाद 7.5 तीव्रता के दूसरा और ज्यादा शक्तिशाली भूकंप आया, जिसका केंद्र मोरोन के दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

Earthquake

भूकंप से भारी तबाही

भूकंप से कई इमारतों को भारी नुकसान

भूकंप के झटकों से राजधानी कराकस में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं कुछ मकानों की दीवारें भी गिर गईं। कुछ स्थानों पर इमारतों के हिस्से ढहने से अंदर रखा फर्नीचर तक सड़क से दिखाई देने लगा। कई इलाकों में धूल के बड़े-बड़े गुबार उठते देखे गए।झटकों से लोगों में भारी दहशत देखने को मिली, वे लोग डर से घरों से बाहर सड़कों पर निकल आए। अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है, हालांकि अभी तक मौतों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। एंबुलेंस और राहत दलों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है। बचाव और राहत कार्य जारी हैं।

आफ्टरशॉक का खतरा बरकरार

वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने बताया कि भूकंप का प्रभाव कई राज्यों में महसूस किया गया। आफ्टरशॉक की आशंका को देखते हुए उन्होंने लोगों से खुले स्थानों पर रहने की अपील की। राहत और बचाव दलों को तुरंत एक्टिव कर दिया गया है। इस बीच, यूएस पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी अलर्ट भी जारी किया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article