Elon Musk on Donald Trump: अमेरिका (US) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का टि्वटर अकाउंट रिएक्टिव (फिर से चालू) हो गया है। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर शनिवार (19 नवंबर, 2022) को ट्रंप का अकाउंट देखा गया। रोचक बात है कि यह फैसला खुद टि्वटर के नए मालिक एलन मस्क ने नहीं लिया, बल्कि उन्होंने इसके लिए एक अलग तरीका अपनाया था।
दरअसल, ऐसा कंपनी के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के निर्देश के कुछ ही मिनटों बाद हुआ। ट्रंप के अकाउंट पर लगे 22 महीने के सस्पेंशन हटवाने से पहले मस्क ने पूर्व राष्ट्रपति के टि्वटर अकाउंट को लेकर टि्वटर पर एक पोल कराया था, जिसमें उन्होंने लोगों से राय मांगी थी।

Elon Musk Tweet on Donald Trump
मस्क के पोल पर 51.8 फीसदी लोगों ने कहा था कि ट्रंप का अकाउंट बहाल कर दिया जाना चाहिए, जबकि 48.2 प्रतिशत लोग इसके पक्ष में नहीं थे। पोल में कुल 15,085,458 वोट पड़े थे, जबकि 134 मिलियन लोगों ने इस पोल को देखा था। मस्क ने इसके बाद रविवार (20 नवंबर, 2022) को ट्वीट कर जानकारी दी- लोगों ने बता दिया कि ट्रंप का अकाउंट बहाल होगा।
दरअसल, 2021 में अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव हुआ था। जो बाइडन जीते थे, पर ट्रंप ने उन पर और उनके दल पर चुनावी धांधली का आरोप मढ़ दिया था। ट्रंप ने इस दौरान कथित तौर पर भड़काने वाले कुछ ट्वीट्स किए थे, जिसके बाद उनके सपोर्टर्स ने कैपिटल हिल पर जाकर खूब हंगामा मचाया था।
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट में तब तोड़फोड़ और उपद्रव हुआ था। नतीजतन टि्वटर ने इस हिंसा के लिए ट्रंप के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए आठ जनवरी, 2021 को 12 घंटे के लिए निलंबित कर दिया था, जबकि बाद में उसे पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया गया था।
