दुनिया

कई देशों के बीच मचेगी परमाणु हथियार बनाने की होड़? रूसी सांसद को सता रही चिंता, ईरान पर US स्ट्राइक के बाद कही ये बात

Israel-Iran Conflict: इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में अमेरिका की एंट्री हो गई। अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु केंद्रों को निशाना बनाकर बमबारी की। इस बीच, एक वरिष्ठ रूसी सांसद ने रविवार को कहा कि ईरान में अमेरिकी हवाई हमलों से वैश्विक तनाव बढ़ेगा और कई देश परमाणु हथियार और हाइपरसोनिक मिसाइल बनाना शुरू कर देंगे।

Image

अमेरिका ने ईरान पर की बमबारी

Photo : AP

Israel-Iran Conflict: इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में अमेरिका की एंट्री हो गई। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के मकसद से इजरायल की ओर से शुरू किए गए हमलों को मजबूती प्रदान करते हुए अमेरिका ने रविवार तड़के ईरान के तीन परमाणु केंद्रों को निशाना बनाया। सैटेलाइट तस्वीरों में ईरान के फोर्दो पहाड़ के नीचे स्थित परमाणु केंद्र पर अमेरिकी तबाही के निशान साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं।

ईरान में अमेरिकी हवाई हमलों के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि देशों के बीच अब परमाणु हथियारों की होड़ शुरू हो सकती है। एक वरिष्ठ रूसी सांसद ने रविवार को कहा कि ईरान में अमेरिकी हवाई हमलों से वैश्विक तनाव बढ़ेगा और कई देश परमाणु हथियार और हाइपरसोनिक मिसाइल बनाना शुरू कर देंगे।

रूस को सता रही चिंता

रूस के फेडरेशन काउंसिल (उच्च सदन) की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के उपाध्यक्ष आंद्रेई क्लिमोव ने कहा कि दुनिया वैश्विक तनाव की सीढ़ी पर एक और पायदान ऊपर चढ़ गई है। संघर्ष में अमेरिका की सीधी एंट्री और आधिकारिक और प्रचारित एक तरह की श्रृंखला प्रतिक्रिया का कारण बनेगा। कई देश इस बारे में सोचेंगे कि क्या उन्हें अपने परमाणु हथियार और हाइपरसोनिक मिसाइल बनाना शुरू कर देना चाहिए।

उन्होंने सरकारी समाचार एजेंसी TASS से कहा कि दुनिया में शांतिमय माहौल स्थापित करने के लिए बहुत बड़े प्रयासों की जरूरत होगी। हालांकि, ईरान पर अमेरिकी बमबारी पर क्रेमलिन या रूस के विदेश मंत्रालय की अभी तक कोई भी आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article