दुनिया

मार्को रुबियो ने भारत को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, QUAD कनेक्ट को बताया खास

रविवार को रुबियो ने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका की जनता की ओर से, मैं भारत की जनता को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के समूह का जिक्र करते हुए कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत एक ऐतिहासिक बंधन साझा करते हैं।

Image

मार्को रुबियो ने भारत को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

Photo : AP

Marco Rubio Extends R-Day Greeting to India: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गणतंत्र दिवस पर भारत को शुभकामनाएं देते हुए रक्षा एवं अन्य मोर्चों पर दोनों देशों के बीच क्वाड सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और क्वाड के माध्यम से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में घनिष्ठ सहयोग के जरिए अमेरिका-भारत संबंध दोनों देशों के लिए वास्तविक नतीजे प्रदान करते हैं। रुबियो ने 26 जनवरी को मनाए जाने वाले भारत के गणतंत्र दिवस पर विशेष संदेश दिया।

QUAD कनेक्शन को बताया खास

रविवार को रुबियो ने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका की जनता की ओर से, मैं भारत की जनता को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के समूह का जिक्र करते हुए कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत एक ऐतिहासिक बंधन साझा करते हैं। रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और उभरती प्रौद्योगिकियों में हमारे घनिष्ठ सहयोग से लेकर क्वाड के माध्यम से हमारी बहुआयामी भागीदारी तक, अमेरिका-भारत संबंध हमारे दोनों देशों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए वास्तविक परिणाम प्रदान करते हैं।

साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर

रुबियो ने कहा कि वे भारत के साथ मिलकर आगामी वर्ष में अपने साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने भी इस अवसर पर भारत को बधाई दी। एजेंसी ने X पर एक पोस्ट में कहा, गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, भारत! अमेरिका भारत के संविधान को अपनाने का जश्न मनाने में भारत की जनता के साथ है और हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि दुनिया के दो सबसे बड़े और जीवंत लोकतंत्र आगामी वर्ष में मिलकर क्या हासिल करेंगे।

आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा देश

बता दें कि आज देश पूरे उत्साह, गर्व और राष्ट्रभक्ति के माहौल में आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली भव्य परेड इसकी सबसे बड़ी झलक होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस ऐतिहासिक समारोह का नेतृत्व करेंगी। परेड की शुरुआत पूर्वाह्न 10:30 बजे होगी और यह करीब 90 मिनट तक चलेगी। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य थीम ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ रखा गया है, जो देश की आजादी, एकता और राष्ट्रीय चेतना को समर्पित है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article