US Iran War: अमेरिका-इजरायल सैन्य संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार तड़के (भारतीय समयानुसार) मीडिया से बातचीत की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फिलहाल सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' जारी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि सैन्य संघर्ष के बीच हम दुनिया को ऊर्जा और तेल की आपूर्ति बनाए रखने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
ट्रंप ने आगे कहा," मैं किसी भी आतंकवादी शासन को दुनिया को बंधक बनाने और वैश्विक तेल आपूर्ति को रोकने का प्रयास करने की अनुमति नहीं दूंगा। अगर ईरान ऐसा कुछ भी करता है, तो उसे बहुत ही गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। बेहतर होगा कि वे ऐसा खेल न खेलें। अंततः, ईरानी जहाजों, ड्रोन, मिसाइलों और परमाणु खतरे के बिना तेल आपूर्ति कहीं अधिक सुरक्षित होगी।"
इजरायल सहित कई देशों पर करता हमला करने वाला था ईरान: ट्रंप
ईरान को लेकर ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि"अगर हम पहले सैन्य कार्रवाई नहीं करते, तो वे हम पर हमला कर देते। एक हफ्ते के भीतर वे हम पर 100 प्रतिशत हमला करने वाले थे। वे तैयार थे। उनके पास अनुमान से कहीं अधिक मिसाइलें थीं और वे हम पर हमला करने वाले थे। वे पूरे मध्य पूर्व और इजराइल पर हमला करने वाले थे। अगर उनके पास परमाणु हथियार होता, तो वे उसका इस्तेमाल इजराइल पर कर देते। यह एक बड़ा हमला होने वाला था।
ट्रंप ने कहा, ईरान पास वे सभी मिसाइल ठिकाने और लॉन्चर थे, जिनमें से लगभग 80 प्रतिशत को हमने अभी नष्ट कर दिया है। उनके पास अब बहुत कम लॉन्चर बचे हैं। हमारी सेना ने जो किया है वह अद्भुत है।"
अभी पर्याप्त जीत नहीं मिली है: ट्रंप
ट्रंप ने इस सैन्य संघर्ष के परिणाम को लेकर कहा कि हमने कई मायनों में जीत हासिल कर ली है, लेकिन अभी पर्याप्त जीत नहीं मिली है। हम इस दीर्घकालिक खतरे को हमेशा के लिए समाप्त करने वाली अंतिम विजय प्राप्त करने के लिए पहले से कहीं अधिक दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अमेरिका मानव इतिहास का सबसे महान और असाधारण राष्ट्र है और अब दुष्ट आतंकवादियों और पागलों से किसी भी तरह से खतरा नहीं झेल पाएगा।"
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ट्रंप ने क्या-क्या कहा?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे नौसेना के कई जहाज वहां तैनात हैं। हमारे पास दुनिया के सबसे बेहतरीन उपकरण हैं जो बारूदी सुरंगों की जांच कर रहे हैं। उनके अधिकांश जहाज समुद्र की तलहटी में डूबे हुए हैं, लेकिन हम उन पर इतना जोरदार हमला करेंगे कि अगर वे कुछ भी करते हैं तो उनके लिए या उनकी मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए उस क्षेत्र को फिर से हासिल करना संभव नहीं होगा।
