दुनिया

सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका ने बरपाया कहर; 30 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

US Strikes In Syria: अमेरिका ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर कहर बरपाया। अमेरिकी सेना ने इस्लामिक स्टेट के इंफ्रास्ट्रक्चर और हथियारों के गोदामों को निशाना बनाया। इसके लिए सेना ने 10 हवाई हमले किए।

Image

सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका ने बरपाया कहर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

US Strikes In Syria: अमेरिका ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर कहर बरपाया। अमेरिकी सेना ने शनिवार को बताया कि 3 फरवरी से 12 फरवरी के बीच सीरिया में 30 से ज्यादा इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर 10 हवाई हमले किए।

United States Central Command (CENTCOM) के मुताबिक, इन हमलों में आतंकी संगठन के इंफ्रास्ट्रक्चर और हथियारों के गोदामों को निशाना बनाया गया, ताकि उनकी कमर तोड़ी जा सके। अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट पर स्ट्राइक का मकसद उनकी गतिविधियों और हमलों की क्षमता को कमजोर करना था।

यह हमले दिसंबर में पलमायर में हुए इस्लामिक स्टेट के घात लगाकर किए गए हमले के जवाब में शुरू किए गए अभियान का हिस्सा है, जिसमें तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई थी। इसके बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ' पर कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

ISIS के ठिकानों पर भीषण हमले

दिसंबर में अमेरिका ने जवाब एयरस्ट्राइक में 70 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया था। जनवरी में अमेरिकी सेना ने अलकायदा से जुड़े एक कथित आतंकवादी बिलाल हसन को भी मार गिराया, जिस पर घातक हमले से जुड़े होने का आरोप था। CENTCOM कमांडर के ब्राड कूपर ने कहा कि अमेरिका अपने सैनिकों और नागरिकों पर हमला करने वालों को कभी नहीं छोड़ता है। अभियान के दौरान, अब तक 50 से ज्यादा इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को मार गिराया या पकड़ा गया है और 100 से ज्यादा ठिकानों को नष्ट किया गया है।

इस बीच, अमेरिकी सेना ने हजारों आईएसआईएस संदिग्ध कैदियों को इराक को सौंप दिया है, जहां उन पर भविष्य में मुकदमा चलाया जाएगा।CENTCOM के अनुसार, 21 जनवरी से शुरू हुए इस ट्रांसफर में 5,700 से ज्यादा वयस्क पुरुष संदिग्धों को सीरिया से इराक भेजा गया। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि सभी कैदियों पर आधिकारिक आरोप तय हुए हैं या नहीं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article