देश

CJI पर टिप्पणी कर फंस गए संजय राउत! मिल गया अवमानना का नोटिस, निखिल वागले का नाम भी शामिल

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर की गई टिप्पणियों को लेकर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत और पत्रकार निखिल वाग्ले के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर नोटिस जारी किया है।

Image

संजय राउत को अवमानना का नोटिस (फोटो- PTI)

सुप्रीम कोर्ट ने CJI के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर पत्रकार निखिल वागले और शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत को अवमानना का नोटिस जारी किया है। यह याचिका सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने दाखिल की है। गुरुवार को ही AG ने अवमानना की कार्रवाई के लिए लिए मंजूरी दी थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की व्यक्तिगत पेशी की मांग को ठुकराया, पूछा सवाल कि क्यों न दोनों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाए

सुनवाई के दौरान SCBA प्रेसिडेंट प्रदीप राय ने कहा कि इस मामले में याचिका दायर करना उनके लिए दुख की बात है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जिम्मेदार पत्रकार हैं, जबकि दूसरे संसद के सदस्य हैं। सीनियर एडवोकेट वकील प्रदीप राय ने कहा कि दोनों की व्यक्तिगत मौजूदगी जरूरी होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि आखिरकार SCBA ने यह सोचा कि अगर इस तरह की टिप्पणियों को अभी नजरअंदाज कर दिया गया, तो इससे दूसरे लोगों को भी ऐसा करने के लिए बढ़ावा मिल सकता है।

सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि लोग यह नहीं समझते कि उन्हें किस तरह फंसाया जा रहा है। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कई लोग सब कुछ समझते हैं और जानबूझकर ऐसा करते हैं। उन्हें लगता है कि इससे अदालत पर दबाव बनेगा, जबकि अदालत पर दबाव बनाने की ऐसी कोशिश बेकार साबित हो सकती है।

CJI ने कहा कि अदालतों ने हमेशा लोगों के अधिकारों की रक्षा की है और इस काम में कभी पीछे नहीं रही हैं। इसके बावजूद अगर अदालतों की लगातार निंदा की जाती है, तो यह बहुत दुख की बात है। CJI ने उम्मीद जताई कि सभी लोग बेहतर समझदारी दिखाएंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article