दुनिया

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में जोरदार भूकंप, सैन डिएगो के निकट लगे तेज झटके

US Earthquake: अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में सैन डिएगो के निकट जोरदार भूकंप आया है। अमेरिका में आए इस भूकंप की तीव्रता 5.2 बताई गई है।

Image

दक्षिणी कैलिफोर्निया में सैन डिएगो के निकट जोरदार भूकंप आया (फोटो- @USGS_ShakeAlert)

US Earthquake: दक्षिणी कैलिफोर्निया में सैन डिएगो के पास एक शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.2 थी और यह पहाड़ी शहर जूलियन के पास था।

लॉस एंजिलिस तक महसूस हुए झटके

भूकंप के कारण सैन डिएगो में अलमारियां हिल गईं तथा इसका असर उत्तर में लॉस एंजिलिस तक महसूस किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र जूलियन से 2.5 मील (चार किलोमीटर) दक्षिण में था, जो मेक्सिको के साथ अमेरिकी सीमा से लगभग 20 मील दूर है, और आठ मील गहरा था। प्रारंभिक भूकंप के बाद छोटे-छोटे झटकों की एक श्रृंखला आई। किसी नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली।

10 मिनट के भीतर 7 झटके

यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप के बाद 10 मिनट के भीतर कम से कम सात छोटे झटके महसूस किए गए। दक्षिणी कैलिफोर्निया के अधिकांश हिस्सों में सेल फोन पर शेकअलर्ट नोटिस भेजा गया, जिसमें शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 6.0 बताई गई, लेकिन बाद में यूएसजीएस ने इसे घटाकर 5.1 कर दिया, फिर इसे फिर से संशोधित करके 5.2 कर दिया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article