देश

सोनम वांगचुक की जगह अब अनशन पर बैठेंगे अभिजीत दीपके, आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए CJP प्रमुख का बड़ा ऐलान

जंतर-मंतर पर 21 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा अस्पताल शिफ्ट किए जाने के बाद बड़ा घटनाक्रम। CJP संस्थापक अभिजित दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान किया है।

Image

अभिजीत दीपके ने शुरू किया अनशन (फाइल | PTI)

Photo : PTI

Abhijit Dipke Hunger Strike: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में चल रहा आंदोलन अब एक नए और बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है। पिछले 20 दिनों से अनवरत अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वांगचुक के अस्पताल जाने के तुरंत बाद, इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मोर्चा संभालते हुए खुद अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने का बड़ा ऐलान कर दिया है।

इसको लेकर टाइम्स नाउ नवभारत से अभिजीत की बात हुई। इस सवाल पर कि संसद से 2 किलोमीटर की दूरी पे ये प्रोटेस्ट होने के बावजूद भी अगर सरकार बात नहीं कर रही है, इस पर दीपके ने कहा कि सरकार को इनलोगों को शर्म आनी चाहिए और आज सबने तानाशाही का सबसे बड़ा प्रूफ दे रखा है। एक महीने से हमारा पीसफुल प्रोटेस्ट चल रहा था, सोनम वांगचुक 20 दिनों से अपनी खुद की जान दांव पर लगाकर भूखे थे...।वांगचुक की तबीयत के सवाल पर दीपके ने कहा कि डॉक्टर्स ने कहा था इमीडिएटली हॉस्पिटलाइज करने की जरूरत नहीं है और सोनम वांगचुक भी यही चाहते थे। बकौल दीपके, वांगचुक ने भी डॉक्टर्स को कहा था कि मैं हॉस्पिटल नहीं जाऊंगा। आगे उन्होंने कहा कि अनशन के लिहाज से उनके वाइटल्स सामान्य थे, कोई क्रिटिकल स्थिति नहीं थी और डॉक्टर्स ने कहा था कि हॉस्पिटलाइज अभी करने की जरूरत नहीं है। प्रोटेस्ट को लेकर दीपके ने कहा कि यह जारी रहेगा। फिर सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने यह बात सार्वजनिक भी की।

बता दें कि सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए जंतर मंतर से उठाकर अस्पताल ले गई है। फिलहाल वह सफदरगंज अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी गीतांजली आंग्मो ने X पर पोस्ट कर कहा कि मेरी, उनके परिवार और पिछले 20 दिनों से उनकी स्वास्थ्य निगरानी कर रहे चिकित्सकों की पूर्व सहमति के बिना सोनम वांगचुक को कोई भी दवा, तरल पदार्थ, भोजन या अन्य सामग्री मुंह या नसों के जरिए न दी जाए।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article