दुनिया

'...हथियारों की सबसे विनाशकारी दौड़ में शामिल दुनिया', UNSC में बोले जेलेंस्की; पुतिन को भी फटकारा

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को विश्व के नेताओं से कहा कि दुनिया इस समय ‘‘इतिहास की हथियारों की सबसे विनाशकारी दौड़ में शामिल’’ है। जेलेंस्की की यह टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनकी मुलाकात के एक दिन बाद आई है, जिन्होंने यूक्रेन के प्रयासों का समर्थन किया और रूस की आलोचना की।

Image

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को विश्व के नेताओं से कहा कि दुनिया इस समय ‘‘इतिहास की हथियारों की सबसे विनाशकारी दौड़ में शामिल’’ है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आह्वान किया कि रूस के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। जेलेंस्की ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने युद्ध का विस्तार यूरोप में करना चाहते हैं।

जेलेंस्की ने क्या कुछ कहा?

जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि हम अब इतिहास में हथियारों की सबसे विनाशकारी दौड़ में शामिल हैं। यूक्रेन तो केवल पहला देश है और अब रूसी ड्रोन पूरे यूरोप में उड़ान भर रहे हैं, और रूसी अभियान पहले से ही विभिन्न देशों में फैल रहे हैं, और पुतिन इस युद्ध का विस्तार करके इसे जारी रखना चाहते हैं।’’

जेलेंस्की की यह टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनकी मुलाकात के एक दिन बाद आई है, जिन्होंने यूक्रेन के प्रयासों का समर्थन किया और रूस की आलोचना की। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उनका मानना है कि यूक्रेन रूस के कब्जे में गए सभी क्षेत्रों को वापस पा सकता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article