दुनिया

रूस में तबाही मचाने के लिए यूक्रेन ने छोड़े थे 101 ड्रोन, रूसी सेना ने हवा में ही दिए नष्ट कर

रूस और यूक्रेन के बीच महीनों से जंग जारी है। यूक्रेन के कई शहरों को रूस बर्बाद कर चुका है, कई शहरों पर कब्जा जमा चुका है।

Image

यूक्रेन ने रूस पर दागे 100 से ज्यादा ड्रोन

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • रूस पर यूक्रेन का हमला
  • यूक्रेन ने दागे ड्रोन
  • रूस ने हवा में ही मार गिराए

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग, अब और तेज होती जा रही है। पश्चिमी देशों सें मिल रही सहायता की बदौलत यूक्रेन अब रूस के अंदर हमला बोल रहा है। यूक्रेन ने रूस के अंदर तबाही मचाने के लिए 100 से ज्यादा ड्रोन छोड़े थे, जिसे हवा में ही रूस ने मार गिराया है।

101 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट

रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने शुक्रवार की रात बड़ी संख्या में यूक्रेनी ड्रोन हवा में ही तबाह कर दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को दावा किया कि 101 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, मंत्रालय ने बताया कि ब्रायंस्क क्षेत्र में 53 ड्रोन, क्रास्नोडार क्षेत्र में 18 ड्रोन नष्ट किए गए। वहीं, कलुगा, तेवर, बेलगोरोड, स्मोलेंस्क और कुर्स्क क्षेत्रों के साथ-साथ आजोव सागर के पास कई अन्य ड्रोन नष्ट कर दिए गए।

रूस का पलटवार

क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि क्रास्नोडार क्षेत्र के टिकहोरेत्स्क जिले में दो ड्रोन गिरने से लगी आग के बाद लगभग 1,200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इस बीच, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने शुक्रवार की रात यूक्रेनी ऊर्जा एनर्जी फैसिलिटी, ड्रोन प्रॉडक्शन वर्कशॉप, हथियारों और सैन्य उपकरणों के ठिकानों पर हथियारों और ड्रोनों से हमला किया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article