दुनिया

नेतन्याहू ने PM मोदी को किया फोन, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का दिया न्योता

बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को 22 अक्टूबर की शाम फोन मिलाकर बात की। बताया जा रहा है कि उन्होंने इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय फाइटर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साथ मशाल जलाने का आमंत्रण दिया है।

Image

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को लगाया फोन (फाइल फोटो)

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी को 22 अक्टूबर की शाम फोन मिलाकर बात की। बताया जा रहा है कि उन्होंने इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर एक भारतीय फाइटर पायलट के साथ मशाल जलाने का आमंत्रण दिया है।नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल के अगले स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया है।

नेतन्याहू ने विमान के कॉकपिट में हमले के दौरान पायलट की बहादुरी की तारीफ की।

बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट कर लिखा- 'मैंने अपने मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर वीर भारतीय पायलट के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया। मोदी ने निमंत्रण के लिए मुझे धन्यवाद दिया और कहा कि जमीन पर और हवा में, भारत और इजराइल आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं। उन्होंने हमारे बीच के मज़बूत और वर्षों पुराने संबंधों की भी सराहना की'

बता दें कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अक्सर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना करीबी दोस्त और रणनीतिक साझेदार बताते हैं, और रक्षा, हाई-टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा व्यापार के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों पर जोर देते हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article