वायरल न्यूज़

Viral: मानवता शर्मसार! हॉस्पिटल में बीमार पति का स्ट्रेचर खींचने को मजबूर हुई बुजुर्ग महिला, वीडियो देख भड़के लोग

Viral Video: राजकोट सिविल अस्पताल से एक झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला को खुद चलने में परेशानी होने के बावजूद अपने बीमार पति का स्ट्रेचर खींचना पड़ा। वीडियो वायरल होने और तूल पकड़ने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

मानवता शर्मसार

Viral Video: देशभर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक चिकित्सा के लाख दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कई बार इन दावों की पोल खोलकर रख देती है। गुजरात के राजकोट (Rajkot Video) सिविल अस्पताल से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने इंसानियत को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद हर संवेदनशील व्यक्ति का खून खौल उठेगा कि आखिर एक अस्पताल परिसर में ऐसा अमानवीय बर्ताव कैसे हो सकता है? आलम ये है कि यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर गुस्सा कर रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला, जिन्हें खुद अपने पैरों पर चलने में काफी कठिनाई हो रही है, वे अपने बीमार और असहाय पति के स्ट्रेचर को खींचकर ले जाने के लिए विवश हैं। अस्पताल जैसे जगह पर, जहां हर वक्त वार्ड ब्वॉय, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर जैसी बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं मरीजों के लिए तुरंत उपलब्ध होनी चाहिए, वहां एक बुजुर्ग महिला को इस तरह की लाचारी झेलनी पड़ी। यह दृश्य साफ बयां करता है कि अस्पताल की व्यवस्था में किस कदर संवेदनहीनता घर कर चुकी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आम जनता और सोशल मीडिया यूजर्स ने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर जमकर सवाल उठाए। देखें वीडियो...

    वीडियो देख भड़के लोग

    वहीं, जब मामला तूल पकड़ गया और चारों तरफ आलोचना होने लगी तब जाकर अस्पताल प्रशासन की नींद खुली।मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से जांच बिठा दी है। प्रशासन की ओर से इस मामले में संलिप्त पाए जाने वाले संबंधित कर्मचारियों और स्ट्रेचर व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों से कड़ा जवाब मांगा गया है। यकीनन इस वीडियो को देखने के बाद आपका गुस्सा भी जरूर फूट पड़ा होगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article