दुनिया

यूक्रेन को बख्शने के मूड में नहीं दिख रहे पुतिन, कर दिया मिसाइल स्ट्राइक, कम से कम 41 की मौत

रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन पर हमला बोला है। रूसी मिसाइलों ने पोल्टावा शहर को निशाना बनाया है। जिसमें दर्जनों लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

Image

रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान की एक तस्वीर

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला
  • पोल्टावा शहर को बनाया निशाना
  • अब तक के घातक हमलों में से एक

रूस हाल के दिनों में यूक्रेन के खिलाफ बहुत आक्रमक नजर आ रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही यूक्रेन पर रूस ने सबसे बड़ा हमला बोला था, जिसके बाद एक बार फिर रूस ने मिसाइल से यूक्रेन पर हमला बोला है, जिसमें कम से कम 41 लोगों के मारे जाने की खबर है।

बैलिस्टिक मिसाइल से अटैक

न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि दो रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों ने यूक्रेन के मध्य क्षेत्र में एक शैक्षणिक सुविधा और पास के अस्पताल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 41 लोग मारे गए और 180 अन्य घायल हो गए। ज़ेलेंस्की ने अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि यह हमला पोल्टावा क्षेत्र में हुआ।

घातक हमलों में से एक

यह हमला 24 फरवरी, 2022 को 900 दिन से अधिक पहले युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी सेना द्वारा किए गए सबसे घातक हमलों में से एक प्रतीत होता है। पोल्टावा रूस की सीमा से लगभग 110 किलोमीटर (70 मील) और कीव से करीब 350 किलोमीटर (200 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह शहर राजधानी कीव और यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के बीच मुख्य राजमार्ग और रेल मार्ग पर स्थित है। जेलेंस्की ने अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘संचार संस्थान की इमारतों में से एक (पोल्टावा मिलिटरी) आंशिक रूप से नष्ट हो गई। लोग मलबे में दब गये। कई लोगों को बचा लिया गया। बचाव अभियान में सभी आवश्यक सेवाएं शामिल हैं।’’

शोक घोषित

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हवाई हमले की चेतावनी जारी होने के तुरंत बाद मिसाइलों से तब हमला हुआ जब कई लोग आश्रय के लिए बंकरों की ओर जा रहे थे। मंत्रालय ने इस हमले को ‘‘बर्बर’’ करार दिया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बचाव दल और चिकित्सकों ने 25 लोगों को बचाया, जिनमें से 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। पोल्टावा के गवर्नर फिलिप प्रोनिन ने बुधवार से तीन दिन के शोक की घोषणा की है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article