ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन फिर से पिता बने हैं। 59 बरस के जॉनसन की यह तीसरी बीवी से हुई आठवीं संतान है। मंगलवार (11 जुलाई, 2023) को उनकी पत्नी कैरी जॉनसन ने बच्चे के साथ कुछ फोटो पोस्ट किए। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने भावुक बातें भी लिखीं, जिसके बाद मां-बेटे का प्यार देखकर अपने कमेंट्स के साथ प्यार की बौछार करने लगे।
वैसे, कैरी ने इस बच्चे को बीते हफ्ते जन्म दिया था, पर उन्होंने इसकी जानकारी बाद में दी। उन्हें बेटा हुआ है। 35 साल की कैरी ने इंस्टा पोस्ट में लिखा, “पांच जुलाई को सुबह सवा नौ बजे फ्रैंक अल्फर्ड ओडीसियस जॉनसन का दुनिया में स्वागत किया। (क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मेरे पति ने किस नाम को चुना?!)”

Borris Johnson Baby
उन्होंने आगे लिखा, “यूसीएलएच (यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन हॉस्पिटल) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा की अविश्वसनीय मातृत्व टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद। वे वास्तव में सबसे अद्भुत देखभाल करने वाले लोग हैं। मैं अत्यंत कृतज्ञता महसूस कर रही हूं।”
दरअसल, होमर के महाकाव्य ओडिसी में ओडीसियस एक प्रसिद्ध यूनानी राजा का नाम है। ओडीसियस जॉनसन के नवजात शिशु के नामों में से एक नाम है। कैरी और बोरिस जॉनसन का यह दूसरा बेटा है।
आपको बता दें कि जॉनसन के साथ कैरी की मई 2021 में शादी हुई थी, जबकि उनके पहले बेटे विल्फ का जन्म अप्रैल 2020 में हुआ था और बेटी रोमी का जन्म दिसंबर 2021 में हुआ था। हालांकि, जॉनसन की तीन महिलाओं से यह आठवीं संतान है। इन महिलाओं में भारतीय मूल की उनकी पूर्व पत्नी मारिना व्हीलर भी शामिल हैं। (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)
