दुनिया

अमेरिकी राजदूत की इन फोटोज को देख चीन को लगेगी मिर्ची, बाइडन के करीबी ने कर दिया ऐसा काम

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने अपनी पोस्‍ट में लिखा कि, हैलो अरुणाचल प्रदेश ! इस स्‍थान की अपनी पहली यात्रा को लेकर मैं काफी उत्‍साहित महसूस कर रहा हूं। यहां के स्‍थानीय लोगों के गर्मजोशी भरे व्‍यवहार से मैं मोहित हो चुका हूं।'

Image

अरुणाचल यात्रा पर अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी। (तस्‍वीर साभार: @USAmbIndia/X)

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने हाल ही में अपने एक्‍स अकाउंट से कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं। ये फोटोज अरुणाचल प्रदेश के उस स्‍थान की हैं जिसे चीन अपना हिस्‍सा होने का दावा करता है। दरअसल, एरिक गार्सेटी अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के काफी करीबी माने जाते हैं। उन्‍होंने अपनी पहली अरुणाचल यात्रा के दौरान के अनुभव एक्‍स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए। इतना ही नहीं उन्‍होंने अपनी फोटोज को एक हैशटैग देते हुए लिखा कि, 'भारत और अमेरिका साथ-साथ।' अमेरिकी राजदूत की इन फोटोज को देखकर चीन को मिर्ची लगना तो तय है, क्‍योंकि वो उस स्‍थान पर अपने खोखले स्‍वामित्‍व का दावा करता आया है।

अमेरिकी राजदूत ने लिखा

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने अपनी पोस्‍ट में लिखा कि, हैलो अरुणाचल प्रदेश ! इस स्‍थान की अपनी पहली यात्रा को लेकर मैं काफी उत्‍साहित महसूस कर रहा हूं। यहां के स्‍थानीय लोगों के गर्मजोशी भरे व्‍यवहार से मैं मोहित हो चुका हूं। पासीघाट का क्षेत्र काफी हैरानी से भर देने वाला है।' बता दें कि गार्सेटी ने जो फोटोज शेयर की हैं उसमें उनके साथ अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू भी नजर आ रहे हैं। बहरहाल, इन फोटोज को काफी लाइक किया जा रहा है। वहीं, कुछ यूजर्स अमेरिकी राजदूत को पीओके की याद दिलाते भी दिख रहे हैं।

चीन को लगेगी मिर्ची

भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों को लेकर चीन की नजरें हमेशा ही से बुरी रही हैं। यही वजह है कि कश्‍मीर राग अलापते पाकिस्‍तान का चीन अप्रत्‍यक्ष रूप से समर्थन करता है। चाहे कश्‍मीर हो या अरुणाचल प्रदेश चीन की मंशा इन क्षेत्रों पर कब्‍जा करना ही रही है। हालांकि अमेरिकी राजदूत ने अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्‍सा बताने वाले चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश की है। साथ ही उनकी फोटो पर प्रतिक्रिया दे रहे लोगों का ये मानना भी है कि, गार्सेटी ने अपने हैशटैग के जरिए चीन को संदेश देने की कोशिश भी की है कि, अमेरिकी का समर्थन भारत को है। बहरहाल अब ऐसी फोटोज को देखने के बात चीन के कलेजे पर सांप लोटना तो तय है।

भारत की तैयारी

अरुणाचल प्रदेश हो या फिर तिब्‍बत चीन हर जगह अपना स्‍वामित्‍व और अपनी हिस्‍सेदारी होने का दंभ भरता है। हाल ही में चीन ने अरुणाचल प्रदेश का नाम बदलकर बॉर्डर के पास एक सम्‍मेलन भी किया था जिसमें पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री भी पहुंचे थे। जहां एक ओर चीन अरुणाचल के पास हथियार तैनात कर रहा है, एयरबेस बना रहा है तो वहीं, भारत भी कम नहीं है। भारत ने भी नॉर्थ ईस्‍ट में बड़े पैमाने पर आधारभूत ढांचा और घातक हथियारों की तैनाती कर दी है। इससे ये स्‍पष्‍ट हो जाता है कि, चीन जो ताइवान के साथ कर रहा है ऐसा भारत अपने अटूट अंग अरुणाचल प्रदेश के साथ नहीं होने देना चाहता।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article