दुनिया

पुतिन से मिलने को बेचैन हैं ट्रंप, UAE में हो सकती है दोनों की मुलाकात; अमेरिकी राष्ट्रपति ने कह दी यह बात

Trump Putin Meet: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बात साफ कर दी कि अगर रूसी नेता (व्लादिमीर पुतिन) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से नहीं भी मिलते हैं तब भी वह उनसे मुलाकात करेंगे। इससे पहले, पुतिन ने कहा कि ट्रंप के साथ उनकी बैठक के लिए यूएई एक संभावित स्थल है।

Image

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (बाएं) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं) (फाइल फोटो)

Photo : AP

Trump Putin Meet: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बात साफ कर दी कि अगर रूसी नेता (व्लादिमीर पुतिन) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से नहीं भी मिलते हैं तब भी वह उनसे मुलाकात करेंगे। ट्रंप की बयान पुतिन द्वारा की गई उस टिप्पणी के बाद जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अगले हफ्ते संभवत: यूएई में ट्रंप से मिलने की उम्मीद है।

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, जब एक पत्रकार ने ट्रंप से सवाल किया कि क्या अमेरिका के साथ मुलाकात सुनिश्चित करने के लिए पुतिन को जेलेंस्की से मिलना जरूरी होगा तो उन्होंने कहा, ''नहीं, उन्हें इसकी जरूरत नहीं है।'' प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि व्हाइट हाउस अभी भी किसी भी संभावित मुलाकात को लेकर काम कर रहा है।

ट्रंप-पुतिन की UAE में हो सकती है मुलाकात

पुतिन ने कहा कि ट्रंप के साथ उनकी बैठक के लिए यूएई एक संभावित स्थल है। पुतिन ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक के बाद क्रेमलिन में यह घोषणा की। क्रेमलिन के एक अधिकारी ने पहले कहा था कि ट्रंप-पुतिन की बैठक अगले सप्ताह की शुरुआत में हो सकती है। हालांकि, अभी तक तारीख की पुष्टि नहीं हुई है। इस साल ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पुतिन और ट्रंप के बीच यह पहली मुलाकात होगी। तीन साल से भी अधिक समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध की समाप्ति के प्रयासों में यह मुलाकात एक अहम पड़ाव होगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article