दुनिया

...भारत से नहीं होगी कोई व्यापार वार्ता, PM मोदी के 'समझौता नहीं करूंगा' वाली टिप्पणी के बीच बोले ट्रंप

India US Trade Talk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टैरिफ पर विवाद सुलझने तक भारत के साथ कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी। हाल ही में ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया जिससे कुल टैरिफ 50 फीसदी हो गया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती 25 फीसदी टैरिफ 7 अगस्त से प्रभावी हो गया है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

India US Trade Talk: अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ विवाद गर्माया हुआ है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया जिससे कुल टैरिफ 50 फीसदी हो गया है। इस बीच, ट्रंप ने कहा कि टैरिफ पर विवाद सुलझने तक भारत के साथ कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी।

ओवल ऑफिस में एएनआई ने सवाल किया कि क्या उन्हें भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ के बीच वार्ता फिर से शुरू होने की उम्मीद है? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि नहीं, जब तक हम इसका समाधान नहीं कर लेते तब तक नहीं।

कब से प्रभावी होगा टैरिफ

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती 25 फीसदी टैरिफ 7 अगस्त से प्रभावी हो गया है, जबकि अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ 21 दिनों में लागू हो जाएगा और अमेरिकी बंदरगाहों में एंट्री करने वाली सभी भारतीय वस्तुओं पर यह प्रभावी होगा।

भारत का ट्रंप को दो टूक जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमेरिका को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि भारत अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा और इसके लिए वह कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘‘हमारे लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। मेरा मानना है कि मुझे व्यक्तिगत रूप से इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी और मैं इसके लिए तैयार हूं।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article