दुनिया

रूस से तेल खरीदने वाले देश होंगे दंडित! सीनेटर के विधेयक को ट्रंप ने दी झरी झंडी, निशाने पर भारत, चीन-ब्राजील

अमेरिकी संसद से पारित हो जाने पर यह विधेयक राष्ट्रपति ट्रंप को रूस से सस्ता तेल खरीदने वाले देशों खासकर चीन, भारत और ब्राजील के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ताकत देगा। सीनेटर ग्राहम ने कहा है कि उन्होंने इस विधेयक पर कई महीनों तक काम किया है और उन्हें उम्मीद है कि रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेट दोनों इस विधेयक का समर्थन करेंगे।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-AP

Photo : AP

Russia sanctions bill : अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों को दंडित करने के लिए एक द्विदलीय विधेयक तैयार किया है। खास बात यह है कि इस विधेयक को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी मंजूरी दे दी है। अमेरिकी संसद से पारित हो जाने पर यह विधेयक राष्ट्रपति ट्रंप को रूस से सस्ता तेल खरीदने वाले देशों खासकर चीन, भारत और ब्राजील के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ताकत देगा। सीनेटर ग्राहम ने कहा है कि उन्होंने इस विधेयक पर कई महीनों तक काम किया है और उन्हें उम्मीद है कि रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेट दोनों इस विधेयक का समर्थन करेंगे।

रूस प्रतिबंध विधेयक को दी हरी झंडी

अमेरिका के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ट्वीट किया, 'आज राष्ट्रपति ट्रंप के साथ विभिन्न मुद्दों पर हुई बेहद उपयोगी बैठक के बाद उन्होंने उस द्विदलीय रूस प्रतिबंध विधेयक को हरी झंडी दे दी, जिस पर मैं महीनों से सीनेटर ब्लूमेंथल और कई अन्य लोगों के साथ काम कर रहा हूं। यह सही समय पर है, क्योंकि यूक्रेन शांति के लिए रियायतें दे रहा है, जबकि पुतिन केवल बातें कर रहे हैं और निर्दोष लोगों की हत्या जारी रखे हुए हैं।'

अगले हफ्ते संसद में पेश हो सकता है विधेयक

उन्होंने कहा कि 'यह विधेयक राष्ट्रपति ट्रंप को उन देशों को दंडित करने की अनुमति देगा जो सस्ता रूसी तेल खरीदकर पुतिन की युद्ध मशीन को ईंधन दे रहे हैं। यह बिल राष्ट्रपति ट्रंप को चीन, भारत और ब्राज़ील जैसे देशों पर जबरदस्त दबाव और प्रभाव देगा, ताकि उन्हें सस्ता रूसी तेल खरीदना बंद करने के लिए प्रेरित किया जा सके, जो यूक्रेन के खिलाफ पुतिन की खूनी जंग को वित्तपोषित कर रहा है। मुझे एक मजबूत द्विदलीय समर्थन की उम्मीद है, संभवतः अगले ही हफ्ते।'

यूएस से बाहर होंगे 66 अंतरराष्ट्रीय संगठन

यही नहीं व्हाइट हाउस ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 'आज, राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने एक प्रेसिडेंशियल मेमोरेंडम पर साइन किए, जिसमें 66 इंटरनेशनल संगठनों से अमेरिका को बाहर निकालने का निर्देश दिया गया है, जो अब अमेरिकी हितों की सेवा नहीं करते हैं, जिसमें 35 गैर-संयुक्त राष्ट्र संगठन और 31 संयुक्त राष्ट्र संस्थाएं शामिल हैं।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article