दुनिया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पैरों में सूजन, हाथों पर चोट के निशान, व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि व्हाइट हाउस की मेडिकल यूनिट द्वारा किए गए परीक्षणों से पता चला है कि ट्रंप को क्रोनिक वेनस इनसफिशिएंसी है। यह एक अपेक्षाकृत आम स्थिति है जो उम्रदराज लोगों में पाई जाती है, जब नसों के अंदर मौजूद छोटे वॉल्व, जो सामान्य रूप से खून को आगे ले जाने में मदद करते हैं, वे धीरे-धीरे ठीक से काम करना बंद कर देते हैं।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य पर जल्द जारी होगा मेडिकल बुलेटिन। तस्वीर AP

Photo : AP

Donald Trump Medical test: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पैरों में सूजन और हाथ पर चोट जैसे निशान मिलने पर उनका मेडिकल चेकअप हुआ है। इस बारे में जानकारी देते हुए व्हाइट हाउस ने कहा है कि ट्रंप के शरीर में सूजन और चोट नजर आने प उनका मेडिकल टेस्ट हुआ है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रपति के पैर के निचले हिस्से में सूजन की शिकायत मिलने पर व्हाइट हाउस की मेडिकन टीम ने उनका स्वास्थ्य की पूरी जांच की।

उम्रदराज लोगों में पाई जाती है यह बीमारी

प्रेस सचिव ने आगे बताया कि व्हाइट हाउस की मेडिकल यूनिट द्वारा किए गए परीक्षणों से पता चला है कि ट्रंप को क्रोनिक वेनस इनसफिशिएंसी है। यह एक अपेक्षाकृत आम स्थिति है जो उम्रदराज लोगों में पाई जाती है, जब नसों के अंदर मौजूद छोटे वॉल्व, जो सामान्य रूप से खून को आगे ले जाने में मदद करते हैं, वे धीरे-धीरे ठीक से काम करना बंद कर देते हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों में 70 साल के बाद यह बीमारी सामान्य मानी जाती है।

प्रेस सचिव ने कहा-घबराने की जरूरत नहीं

लेविट ने ट्रंप के हाथ में दिखने वाले चोट के निशान के बारे में कहा कि 'यह उनके बार-बार हाथ मिलाने और एस्पिरिन के उपयोग' से होने वाली जलन की वजह से है। लीविट की यह घोषणा इसलिए भी खास है क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने आम तौर पर अपने स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी जानकारियों को गुप्त ही रखा है। प्रेस सचिव ने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

'ट्रंप को किसी तरह का दर्द नहीं'

ट्रंप के स्वास्थ्य के बारे में प्रेस सचिव ने कहा कि ' मेडिकल टेस्ट में गहरी नसों में थक्का जमने या धमनी रोग का कोई प्रमाण नहीं मिल। हृदय की संरचना और कार्य सामान्य पाए गए और सभी परीक्षणों के परिणाम सामान्य सीमा के भीतर थे।' लेविट ने जोर देकर कहा कि ट्रंप को किसी तरह का दर्द नहीं है और वे अपनी दैनिक गतिविधियां बिना किसी परेशानी के जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति को बिल्कुल भी कोई असुविधा नहीं है। और आप में से अधिकांश लोग यह रोजाना देख ही रहे होंगे। वे चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।' लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति के स्वास्थ्य पर जल्द ही उनके डॉक्टर द्वारा पूर्ण पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें सभी संबंधित चिकित्सा विवरण शामिल होंगे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article