इजराइल-हमास की लड़ाई के बीच हमास के एक कमांडर एक नाम बहुत सुर्खियां बटोर रहा है। इसी कमांडर को इजराइल पर रॉकेट हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। इस कमांडर को द गेस्ट के नाम से लोग जानते हैं, यह इतना खतरनाक और शातिर है कि इसे ज्यादातर लोग पहचानते तक नहीं हैं। इजराइल लाख कोशिश करके भी इसे पकड़ नहीं पाया है।
क्यों पड़ा द गेस्ट नाम
हमास के इस कमांडर का असली नाम मोहम्मद दियाब इब्राहिम अल-मसरी है। इसे मोहम्मद डीफ या फिर द गेस्ट के रूप में जाना जाता है। द गेस्ट नाम इसके छिपने के तरीकों के कारण मिला है। यह कभी भी एक जगह या किसी हमास के ठिकाने पर नहीं रूकता बल्कि आम लोगों के घर में अतिथि के रूप में रूकता है और हर रात इसका ठिकाना बदल जाता है।
वीडियो संदेश में लड़ाई की अपील
1960 के दशक में पैदा हुए द गेस्ट को आम फिलिस्तीनी बहुत कम जानते हैं। अधिकांश फ़िलिस्तीनियों के लिए वह बिल्कुल भूत जैसा है। इज़राइल पर हमास के आश्चर्यजनक हमले के कुछ घंटों बाद, डीफ एक रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश में दिखाई दिया था। इसमें उसने "ऑपरेशन अल अक्सा स्टॉर्म" की शुरुआत की घोषणा की थी। उसने संदेश में कहा- "बहुत हो गया "हमने यह सब खत्म करने का फैसला किया है।"
बम और रॉकेट बनाने में माहिर
डीफ 1990 के आसपास हमास में शामिल हुआ था। यहां उसने बम बनाने में महारत हासिल की। डीफ पर 1995 के बाद से कई आत्मघाती बम विस्फोटों की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था और उन्हें दर्जनों इजरायलियों की मौत के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया गया था। चाहे गाजा पट्टी में सुरंग का निर्माण हो या फिर कासिम रॉकेट का विकास, सभी में द गेस्ट का हाथ ही बताया जाता है।
