दुनिया

'जंग की शुरुआत हो गई है, यहूदियों पर कोई दया नहीं दिखाएंगे', ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की इजरायल को खुली चेतावनी

इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा गई है। तस्वीर में एक व्यक्ति हाथ में तलवार लिए एक किले के दरवाजे में दाखिल होता दिख रहा है और आसमान में आग की लकीरें हैं। इस पोस्ट के कुछ समय बाद खामनेई ने एक दूसरा पोस्ट किया। इस पोस्ट में इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि 'हमें आतंकवादी यहूदी सरकार को एक मजबत जवाब देना होगा।

Image

ईरान के सुप्रीम लीडर हैं खामनेई।

Ayatollah Ali Khamenei : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई ने ईरान और अमेरिका दोनों को चेतावनी देते हुए कहा है कि 'जंग शुरू हो गई'। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उनका इरादा सीजफायर का नहीं बल्कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से रोकना है। समझा जाता है कि खामनेई ने 'बिन शर्त सरेंडर' वाले ट्रंप के बयान का जवाब दिया है। उन्होंने X पर अपने एक पोस्ट में कहा कि 'जंग की शुरुआत हो गई है।' यह पोस्ट फारसी में है। इस पोस्ट के बाद ईरान की ओर से इजरायल पर मिसाइलें दागने की खबरें हैं।

पोस्ट के साथ तस्वीर साझा की

इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा गई है। तस्वीर में एक व्यक्ति हाथ में तलवार लिए एक किले के दरवाजे में दाखिल होता दिख रहा है और आसमान में आग की लकीरें हैं। इस पोस्ट के कुछ समय बाद खामनेई ने एक दूसरा पोस्ट किया। इस पोस्ट में इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि 'हमें आतंकवादी यहूदी सरकार को एक मजबत जवाब देना होगा। हम यहूदियों पर कोई दया नहीं दिखाएंगे।' इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष छठवें दिन में प्रवेश कर गया है। दोनों देश एक दूसरे पर हवाई कर रहे हैं। इन हमलों में दोनों तरफ आम नागरिकों की जान गई है।

हमें पता है खामनेई कहां छिपे हैं-ट्रंप

ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका जानता है कि ईरान के शीर्ष (धार्मिक) नेता अयातुल्ला अली खामनेई कहां छिपे हैं, लेकिन वह फिलहाल उन्हें मारना नहीं चाहता। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने का आग्रह किया, क्योंकि पांच दिन से जारी संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्रंप ने कहा, "हमें अच्छी तरह पता है कि तथाकथित सर्वोच्च नेता कहां छिपे हैं।" ट्रंप ने कहा," वह एक आसान निशाना हैं, लेकिन वहां सुरक्षित हैं, हम उन्हें अभी मारने नहीं जा रहे हैं, कम से कम फिलहाल तो नहीं। लेकिन हम नहीं चाहते कि आम नागरिकों या अमेरिकी सैनिकों पर मिसाइलें दागी जाएं। हमारा संयम अब जवाब दे रहा है।”

शीर्ष जनरल को मार गिराने का दावा किया

इजरायल ने मंगलवार को दावा किया कि उसने ईरान के एक शीर्ष जनरल को मार गिराया है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के नागरिकों को शहर खाली करने की चेतावनी दी और ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग की। वाशिंगटन वापसी के दौरान विमान में पत्रकारों से ट्रंप ने कहा, 'मैं युद्ध विराम की उम्मीद नहीं कर रहा हूं। हम युद्ध विराम से बेहतर की उम्मीद कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि अमेरिका संघर्ष का "वास्तविक अंत" देखना चाहता है जिसमें ईरान का "पूरी तरह से आत्मसमर्पण" शामिल हो सकता है। उन्होंने आगे कहा: "मैं बातचीत करने के मूड में नहीं हूं।"

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article