तहरीक-ए-तालिबान ने पाकिस्तान के नाक में दम कर रखा है। हाल ही में टीटीपी के लड़ाकों ने पाकिस्तान सेना की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया था। हाल ही में टीटीपी ने दावा किया था दोनों तरफ से हुई झड़प के दौरान 22 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और बड़े पैमाने पर उन्होंने हथियार छीन लिए थे।
इसी बीच टीटीपी ने कई वीडियो जारी करके पाकिस्तानी सेना प्रमुख को खुली चुनौती दी है। वीडियो में नजर आ रहे टीटीपी कमांडर ने मांग की है कि जंग के मैदान में मुनीर असहाय जवानों को भेजने की बजाय पाकिस्तानी सेना के टॉप अधिकारियों को भेजें। इस वीडियो में 8 अक्टूबर के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम इलाके में हमले का वीडियो फुटेज भी दिखाया गया है। टीटीपी का दावा है कि इस हमले में 22 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और बड़े पैमाने पर उन्होंने हथियार छीन लिए थे।
काजिम ने कहा, 'अगर मर्द हो तो हमारा सामना करो।' इसी वीडियो में काजिम ने यह भी कहा, 'अगर मां का दूध पिया है तो हमसे लड़कर दिखाओ।'
इससे पहले 21 अक्टूबर को पाकिस्तानी अधिकारियों ने ऐलान किया था कि काजिम की सूचना देने वाले को 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपया इनाम दिया जाएगा।
टीटीपी ने पाक सेना पर क्यों किया हमला?
बता दें कि दोनों देशों को बांटने वाली सीमा रेखा डूरंड लाइन (Durand Line) पर जबरदस्त गोलीबारी चल रही है। अफगान सैनिकों ने दावा किया है कि पाकिस्तान की दो चौकियों पर उसने कब्जा कर लिया था।
कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसकी सेना ने काबुल पर एयर स्ट्राइक कर तालिबानी नेता नूर वली महसूद की हत्या कर दी है। नूर वली तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का मुखिया था। नूर का नाम पाकिस्तान के हिट लिस्ट में शामिल था। पाकिस्तान की इस कार्रवाई के बाद टीटीपी के लड़ाकों ने पाकिस्तान सेना पर हमला बोल दिया।
