दुनिया

Somalia Attack: सोमालिया में आत्मघाती हमला, 13 की मौत; 21 घायल

Somalia Attack: सोमालिया में आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। सैनिक ने कहा कि मृतकों में पांच राहगीर भी शामिल हैं।

Image

सोमालिया में आत्मघाती हमला

Photo : AP

Somalia Attack: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में रविवार को एक आत्मघाती हमलावर ने सैन्य शिविर में भर्ती से जुड़े पंजीकरण के लिए इंतजार कर रहे युवाओं को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।

हर जगह बिखरे थे शव

मोगादिशु को पूर्व में अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब चरमपंथी समूह द्वारा बार-बार निशाना बनाया गया है। यह समूह शरिया की अपनी सख्त व्याख्या को लागू करने के प्रयास के तहत अक्सर सैन्य और सरकारी स्थलों पर हमला करता है। ऑटोरिक्शा चालक अब्दुलकादिर हसन मोहम्मद ने कहा, ‘‘एक जोरदार विस्फोट हुआ और तुरंत लोग सभी दिशाओं में भागने लगे। हर जगह शव पड़े हुए थे।’’

लाइन में ही खड़ा था हमलावर

इस हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली। शिविर की सुरक्षा इकाई का हिस्सा रहे हुसैन नामक एक सैनिक ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि कई युवा कतार में धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे थे। सैनिक ने कहा, ‘‘विस्फोट विनाशकारी था। मैंने देखा कि कई लोग हताहत हुए थे। हमलावर भी पंजीकरण कराने के लिए के लिए आये युवाओं के साथ कतार में खड़ा था।’’

भाषा की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article