दुनिया

पसीने से तरबतर हो रहे पाकिस्तानी; पंजाब में लू का कहर, अभी और बिगड़ेंगे हालात; अर्धशतकीय तापमान दर्ज

Pakistan Weather: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण गर्मी पड़ रही है और कुछ जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 48 से 72 घंटों तक लू चलने की संभावना है।

Image

पाकिस्तान में लू का कहर (फाइल फोटो)

Photo : iStock

Pakistan Weather: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण गर्मी पड़ रही है और कुछ जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) ने बुधवार को बताया कि अगले 48 से 72 घंटों तक लू चलने की संभावना है। पीएमडी ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को भक्कर, नूरपुर थल, गुजरांवाला, हाफिजाबाद, लय्याह और मंडी बहाउद्दीन में 48 डिग्री सेल्सियस से लेकर 49 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान दर्ज किया गया। लाहौर में बुधवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

कल कैसा रहेगा मौसम?

अधिकारियों ने बताया कि ये चरम स्थितियां वर्तमान में चल रही लू का हिस्सा हैं, जो 13 जून तक जारी रहने की संभावना है तथा पूरे क्षेत्र में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहेगा।

पंजाब सरकार ने लोगों को चेतावनी जारी करते हुए सलाह दी है कि वे अधिक पानी पिएं, अधिक गर्मी के दौरान बाहरी गतिविधियों से बचें तथा बच्चों, बुजुर्गों और पहले से ही स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों जैसे समूहों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पंजाब सरकार ने लोगों को हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article