दुनिया

यूक्रेन के शोस्तका रेलवे स्टेशन पर रूसी ड्रोनों ने मचाया आतंक, 30 लोग हुए घायल; जेलेंस्की बोले- बचाव कार्य शुरू

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि शनिवार को उनके देश में एक रेलवे स्टेशन पर हुए ‘क्रूर’ रूसी ड्रोन हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए। जेलेंस्की ने कहा कि कीव के उत्तर पूर्व में शोस्तका में रेलवे स्टेशन पर आज रूसी ड्रोन हमले कम से कम 30 लोग घायल हो गये।

Image

यूक्रेनी रेलवे स्टेशन पर रूसी हमला (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि शनिवार को उनके देश में एक रेलवे स्टेशन पर हुए ‘क्रूर’ रूसी ड्रोन हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए। रूस ने यूक्रेन के रेलवे एवं विद्युत ग्रिड पर हमले तेज कर दिये हैं। यूक्रेन पर रूस का चार साल से हमला जारी है।

जेलेंस्की ने कहा कि कीव के उत्तर पूर्व में शोस्तका में रेलवे स्टेशन पर आज रूसी ड्रोन हमले कम से कम 30 लोग घायल हो गये। शोस्तका कीव के उत्तर-पूर्व में स्थित एक शहर है जो रूसी सीमा से लगभग 70 किलोमीटर दूर है।

जेलेंस्की ने क्या कुछ कहा?

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ घटनास्थल पर सभी आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं और लोगों की मदद शुरू कर दी है। घायलों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।’’ यूक्रेन की राष्ट्रीय रेल सेवा प्रदाता कंपनी ‘उक्रजालिज़्नित्सिया’ के प्रमुख द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट में कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती लोगों में तीन बच्चे भी हैं।

यूक्रेन के उपप्रधानमंत्री और पुनर्निर्माण मंत्री ओलेक्सी कुलेबा ने बताया कि रूस ने एक के बाद एक दो यात्री ट्रेनों पर हमला किया, पहले एक स्थानीय सेवा को निशाना बनाया और फिर कीव जाने वाली एक ट्रेन को निशाना बनाया। रूस ने यूक्रेन के रेल और बिजली नेटवर्क पर हमला किया। उसने हाल में यूक्रेन के रेलवे नेटवर्क पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं, जो सैन्य परिवहन के लिए जरूरी है। पिछले दो महीनों में लगभग हर दिन रेलवे नेटवर्क पर रूसी हमले हो रहे हैं।

वर्ष 2022 को हुए पूर्ण आक्रमण शुरू होने के बाद से पिछले वर्षों की तरह, क्रेमलिन ने यूक्रेन के बिजली ग्रिड पर भी हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन इसे नागरिकों को गर्मी, रोशनी और पानी से वंचित करके आने वाली सर्दियों को बेजा इस्तेमाल करने का प्रयास कहता है। शनिवार रात भर रूसी ड्रोन और मिसाइलों ने यूक्रेन के विद्युत ग्रिड को निशाना बनाया। यूक्रेन की एक ऊर्जा कंपनी ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले अधिकारियों ने बताया था कि रूस ने यूक्रेन के प्राकृतिक गैस प्रतिष्ठानों पर शुक्रवार को हमले किए जो साढ़े तीन साल पहले मॉस्को द्वारा शुरू किए गए पूर्ण आक्रमण के बाद से सबसे बड़ा हमला है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article