आजकल लोग कॉमेडी के नाम पर कुछ भी बोल देते है। इस बीच स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी (Yash Maheshwari) ने कुछ ऐसा कह दिया है कि सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। यश महेश्वरी ने बिहार की माहिलाओं पर जोक किया है, जिसे लेकर विवाद हो रहा है। मामला इतना बढ़ गया कि भाजपा नेता रितु जायसवाल ने कॉमेडियन के खिलाफ बिहार के हर जिले में FIR दर्ज करने की मांग कर दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-451 करोड़ी 'Hanuman Ansh' के एक्टर की फीस सुनकर रह जाएंगे हैरान, इतने कम पैसों में किया गुजारा)
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यश माहेश्वरी का कॉमेडी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर 'Morally Questionable | Standup Comedy' नाम से अपलोड किया था। हालांकि, अब यह वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध नहीं है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए है और वह दिल्ली-NCR में अपने शो कर रहे हैं। वायरल वीडियो में यश छठ पूजा के दौरान बिहार की शादीशुदा महिलाओं के सिंदूर लगाने के तरीके पर जोक करते सुनाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सिंदूर को लेकर एक आपत्तिजनक बात कही। उन्होंने बिहार की महिलाओं और उनके पतियों को लेकर भी ऐसा कमेंट किया, जिसे कई लोगों ने गलत बताया है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग अब यश को फटकार लगा रहे हैं।

BJP नेता ने की FIR दर्ज करने की मांग
BJP नेता ने की FIR दर्ज करने की मांग
इस मामले पर BJP नेता रितु जायसवाल ने भी कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि छठ जैसे बड़े त्योहार और इसका व्रत रखने वाली महिलाओं पर अश्लील जोक करने वाले व्यक्ति के खिलाफ बिहार के हर जिले में FIR दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की। उनका कहना है कि ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे आगे कोई भी इस तरह की टिप्पणी करने की हिम्मत न करे। नेता संजय निरुपम ने भी यश माहेश्वरी की टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। विवाद बढ़ने के बाद अब कॉमेडियन यश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर माफी भी मांगी है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि आगे इस मामले में क्या होता है....
