दुनिया

381 ड्रोन और 35 मिसाइलें... रूस ने आधी रात को यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर बरपाया कहर; धमाकों से थर्राया खार्कीव!

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन एक-दूसरे पर जमकर ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहे हैं। हाल ही में रूस ने पूर्वी यूक्रेन के खार्कीव और पोल्टावा क्षेत्रों में ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर 381 ड्रोन और 35 मिसाइलें दागी हैं, जहां यूक्रेनी गैस उत्पादन की मुख्य सुविधाएं मौजूद हैं। हालांकि, समय रहते यूक्रेनी एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया।

Image

रूस ने आंधी रात को यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर बरपाया कहर (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन एक-दूसरे पर जमकर ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहे हैं। दोनों तरफ से बराबर मिसाइल हमलों की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। हाल ही में रूस ने यूक्रेनी ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमला किया।

रूस ने कहां दागीं मिसाइलें

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, रूस ने पूर्वी यूक्रेन के खार्कीव और पोल्टावा क्षेत्रों में ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर 381 ड्रोन और 35 मिसाइलें दागी हैं, जहां यूक्रेनी गैस उत्पादन की मुख्य सुविधाएं मौजूद हैं। हालांकि, समय रहते यूक्रेनी एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया, लेकिन कितना नुकसान अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

परमाणु प्रतिष्ठानों को लेकर बढ़ी चिंता

इससे पहले, यूक्रेन के परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। अधिकारियों ने गुरुवार बताया कि एक ड्रोन हमले के बाद उत्तरी यूक्रेन में 1986 के चेर्नोबिल परमाणु आपदा स्थल की बिजली आपूर्ति तीन घंटे से अधिक समय तक बाधित रही थी। यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बुधवार देर रात कहा था कि रूस जानबूझकर विकिरण का खतरा पैदा कर रहा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था और उसके प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्होंने इस खतरे के प्रति कमजोर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

जेलेंस्की ने कहा था कि रूस के युद्ध का हर दिन, हमारी ऊर्जा केन्द्रों पर हर हमला, एक वैश्विक ख़तरा है। कमज़ोर और आधे-अधूरे उपाय काम नहीं आएंगे। सख़्त कार्रवाई ज़रूरी है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के इस दावे को खारिज किया कि रूस जापोरिजिया संयंत्र के आसपास बिजली लाइनों पर गोलाबारी कर रहा है। इसके ठीक विपरीत उन्होंने मास्को नियंत्रित संयंत्र पर हमले के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया, तथा चेतावनी दी कि रूस भी उसी तरह की कार्रवाई कर सकता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article