देश

VIDEO: 15 KM पीछा, 300 मीटर की दौड़...अहमदाबाद में कांस्टेबल ने फिल्मी अंदाज में दबोचे मोबाइल चोर

पुलिस के मुताबिक, कॉन्स्टेबल चिंतन जितेंद्रकुमार पंड्या अपने थाना क्षेत्र में निजी मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान मडलपुर गांव में सार्वजनिक सड़क पर उन्हें बिना नंबर प्लेट वाला दोपहिया वाहन दिखाई दिया, जिस पर दो युवक सवार थे। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की।

Image

अहमदाबाद में 15 किमी पीछा कर मोबाइल चोर को पकड़ा।

Ahmedabad News: अहमदाबाद में महज 40 मिनट के भीतर चार अलग-अलग पुलिस थाना क्षेत्रों से मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इनमें एक कानून के संघर्ष में आया किशोर भी शामिल है। एलिसब्रिज पुलिस स्टेशन के कॉन्स्टेबल चिंतन पंड्या ने दोनों संदिग्धों का करीब 15 किलोमीटर तक पीछा किया। सीजी रोड के पास ट्रैफिक में स्कूटर पर पीछे बैठा एक आरोपी चलते वाहन से कूदकर भागा, लेकिन कॉन्स्टेबल ने अपनी बाइक छोड़कर उसका 200 से 300 मीटर तक पीछा किया और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 57 हजार रुपये कीमत के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

रोकने पर बाइक सवार भागने लगे

पुलिस के मुताबिक, कॉन्स्टेबल चिंतन जितेंद्रकुमार पंड्या अपने थाना क्षेत्र में निजी मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान मडलपुर गांव में सार्वजनिक सड़क पर उन्हें बिना नंबर प्लेट वाला दोपहिया वाहन दिखाई दिया, जिस पर दो युवक सवार थे। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक वाहन लेकर भागने लगे।

'मैंने करीब 15 किलोमीटर तक उनका पीछा किया'

चिंतन पंड्या ने बताया, '18 नवंबर को मैं माधवपुरा अंडरपास से एलिसब्रिज पांच रास्ता के बीच खड़ा था। तभी एक मोपेड पर दो लोग जाते दिखाई दिए। उन्हें देखकर मुझे शक हुआ। जब मैंने ध्यान से देखा तो मोपेड पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पूछताछ के लिए मैं उनके पास पहुंचा तो उन्हें समझ आ गया कि मैं पुलिसकर्मी हूं। मुझे पास आते देख दोनों भागने लगे।' उन्होंने आगे बताया, 'मैंने अपनी बाइक से उनका पीछा शुरू किया। वे जनपथ कॉम्प्लेक्स की तरफ भागे और वहां से एलिसब्रिज होते हुए रिवरफ्रंट पर पहुंचे। इसके बाद वासणा की तरफ गए और पूरा चक्कर लगाकर सीजी रोड के पास सर्कल तक पहुंचे। मैंने करीब 15 किलोमीटर तक उनका पीछा किया।'

चलती मोपेड से कूदकर भागा आरोपी

चिंतन के मुताबिक, सीजी रोड के पास सिग्नल बंद होने के कारण काफी ट्रैफिक था। दोनों वहां रुके हुए थे। जैसे ही वह उनके करीब पहुंचे, पीछे बैठा युवक चलती मोपेड से कूद गया, जबकि चालक मोबाइल लेकर फरार हो गया। चिंतन ने अपनी बाइक वहीं छोड़ दी और भाग रहे युवक का पीछा किया। करीब 200 से 300 मीटर दौड़ने के बाद उन्होंने उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। उसकी पहचान 20 वर्षीय साहिल रफीकभाई शेख के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद के दानिलिमडा इलाके में बैरल मार्केट के पास मिर्जा होटल के नजदीक रहता है। दूसरा आरोपी किशोर है।

चार थाना क्षेत्रों में हुई मोबाइल चोरी का खुलासा

दोनों ने 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 12:45 बजे के बीच करीब 40 मिनट में चार मोबाइल फोन चोरी किए थे। इनमें एक मोबाइल सरखेज, एक सैटेलाइट, एक वस्त्रापुर और एक बोदकदेव पुलिस थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। पुलिस ने चारों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। बरामद फोन में 25 हजार रुपये कीमत का Apple iPhone 14 Plus, 10 हजार रुपये का Oppo A6X56, 12 हजार रुपये का Tecno Spark और 10 हजार रुपये का Vivo Y28e शामिल है। इनकी कुल कीमत 57 हजार रुपये बताई गई है।

एलिसब्रिज पुलिस स्टेशन की सर्विलांस स्क्वॉड ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। किशोर के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Dhruv Sanchania
ध्रुव संचानियाauthor

ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम किया है। क्राइम, इन्वेस्टिगेशन से लेकर इंसानी कहानियों तक में उनका काम गहराई से भरा होता है। जब वह हेडलाइन के पीछे नहीं भाग रहे होते तो वह सड़कों, सिनेमा और अगली छिपी हुई कहानी के पीछे भाग रहे होते हैं। उनका काम ऐसा है जो उन्हें अलग ला खड़ा करता है।

और पढ़ें
End of Article