दुनिया

कीव में रूसी मिसाइलों का कहर, 12 की मौत और 30 से ज्यादा घायल; कई इमारतें तबाह

रूस की ओर से बुधवार देर रात किए गए मिसाइल हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Image

मिसाइल हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव में कम से कम 12 लोगों की मौत (फाइल फोटो)

रूस की ओर से बुधवार देर रात किए गए मिसाइल हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।यूक्रेन की आपात सेवा के अनुसार, हमले में कम से कम 33 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रातभर राजधानी में विस्फोटों की आवाजें सुनाई देती रहीं। बृहस्पतिवार सुबह तक हवाई हमले की चेतावनी जारी रही।

अधिकारियों ने बताया कि हमले में कीव के दारनित्स्की, स्वियातोशिन्स्की और सोलोमियांस्की जिलों में 12 स्थानों को निशाना बनाया गया। इसमें आवासीय इमारतों, एक चिकित्सा केंद्र और एक शैक्षणिक संस्थान को नुकसान पहुंचा। आपातकालीन दलों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

अग्निशमन कर्मियों द्वारा बचाई गई अपनी बिल्ली ’शनेल’ को गोद में लिए 60 वर्षीय लारिसा बोंदारुक जमीन पर बैठी थीं। उन्होंने रोते हुए बताया कि उनके पड़ोसी के पोते की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई।

कीव के पास बैलिस्टिक खतरों को रोकने वाली प्रणालियां सीमित हैं

लारिसा का भी मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा, 'हमारी इमारत में दो लोगों की मौत हो गई, लेकिन बचावकर्मियों ने तेजी और पेशेवर तरीके से काम किया। मैं इसके लिए उनकी आभारी हूं।'रूस ने कीव की हवाई रक्षा क्षमता को कमजोर करने के उद्देश्य से राजधानी पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। कीव के पास बैलिस्टिक खतरों को रोकने वाली प्रणालियां सीमित हैं, वहीं अमेरिका निर्मित पैट्रियाट हवाई रक्षा प्रणालियों के लिए मिसाइलों की आपूर्ति लंबे समय से सीमित बनी हुई है।

सैन्य ठिकानों और अन्य रणनीतिक लक्ष्यों पर लंबी दूरी के हमले तेज

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले यूक्रेन को पैट्रियाट हवाई रक्षा प्रणालियों के उत्पादन के लिए लाइसेंस हासिल करने की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में इस फैसले को वापस ले लिया। इस बीच, यूक्रेन ने भी रूस के भीतर मौजूद हथियार भंडारों, सैन्य ठिकानों और अन्य रणनीतिक लक्ष्यों पर लंबी दूरी के हमले तेज कर दिए हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article