Russia-Ukraine War: दुनिया इस नए युग में अपने दुश्मनों पर ड्रोन का कहर बरपाती है और युद्ध का तरीका पूरी तरह से बदल चुका है। तीन साल से ज्यादा समय से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में हमने नए-नए तरीके देखे गए हैं। हालांकि, रूस और यूक्रेन ने रविवार को एक-दूसरे पर सैकड़ों ड्रोन से हमला किया, जिससे रूसी हवाई यातायात में व्यवधान उत्पन्न हो गया।
हवाई अड्डों पर लगी भीड़
यह हमला मॉस्को द्वारा सबसे बड़ा हवाई हमला करने के कुछ दिनों बाद हुआ है। रूस के परिवहन मंत्रालय के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग सहित अन्य रूसी हवाई अड्डों पर भीड़ देखी जा सकती है, क्योंकि शनिवार और रात को यूक्रेनी ड्रोन हमलों के कारण सैकड़ों उड़ानें विलंबित या रद्द कर दी गईं।
मॉस्को के शेरेमेत्येवो और सेंट पीटर्सबर्ग के मुख्य पुलकोवो हवाई अड्डों पर उड़ानें बाधित रहीं। पश्चिमी और मध्य रूस के अन्य हवाई अड्डों पर भी उड़ानें बाधित रहीं।
रूस ने 159 यूक्रेनी ड्रोन को किया तबाह
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने रात के हमलों के दौरान 120 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया, और रविवार को दोपहर दो बजे से पहले 39 और ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को बड़े पैमाने पर रूसी ड्रोन हमलों में कीव में तीन नागरिक और उत्तर-पूर्व में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में कम से कम दो नागरिक घायल हो गए।
स्थानीय गवर्नर विटाली किम के अनुसार, शाहेद ड्रोन से किए गए एक बड़े रूसी हमले में मध्य यूक्रेन के माइकोलाइव में बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि गोदामों और बंदरगाह के बिजली ग्रिड को नुकसान पहुंचा है, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
